एजुकेशन

Which Republic Day Is Celebrated in 2025: 76वां या 77वां इस साल कौन सा गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा?

Which Republic Day Is Celebrated in 2025: देशभर में गणतंत्र दिवस की धूम देखने को मिल रही है। पूरा देश तिरंगामय हो गया है। स्कूल कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों से लेकर तमाम सामाजिक स्थलों पर गणतंत्र दिवस की तैयारी (Republic Day 2025) रही है। इस बीच लोग सर्च कर रहे हैं कि 76वां या 77वां इस साल कौन सा गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा? गणतंत्र दिवस 2025 की थीम क्या है? गणतंत्र दिवस 2025 में मुख्य अतिथि कौन हैं। यहां आप जान सकते हैं।

Image

Republic Day 2025: 76वां या 77वां इस साल कौन सा गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा

Which Republic Day Is Celebrated in 2025: गणंत्र दिवस भारत के राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यही वह दिन है जब भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया था। 26 जनवरी 1949 को संविधान सभा ने संविधान को स्वीकार (Republic Day 2025 Theme) किया था। जबकि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान संपूर्ण देश में लागू हुआ था। यह दिन प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व का दिन है। भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़े व लिखित (Chief Guest Of Republic Day 2025) संविधान है। संविधान को बनने में कुल 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा था।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल कॉलेज अन्य शैक्षणिक संस्थानों व सामाजिक स्थलों में तमाम तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही इस दिन राष्ट्रपति कर्तव्यपथ (जिसे पहले राजपथ कहा जाता था) पर झंडा फहराते हैं। इस बीच लोग लगातार सर्च कर रहे हैं कि इस बार 76वां या 77वां कौन सा गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। ऐसे में यदि आप भी इसे लेकर कंफ्यूज हैं तो यहां जान सकते हैं कि इस बार कौन सा गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा।

which Republic Day Is Celebrated In 2025: 76वां या 77वां कौन सा गणतंत्र दिवस

यदि आप भी 76वां और 77वां गणतंत्र दिवस को लेकर कंफ्यूज हैं तो बता दें भारत में पहली बार 1950 में गणतंत्र दिवस मनाया गया था। इसके बाद 1952 में फिर 1953 में और इसी तरह आगे भी मनाया जा रहा है। वहीं इस बार 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। हम लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में 75 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं और 76वें वर्ष में पहुंच रहे हैं। यही कारण है कि 76वां गणतंत्र दिवस होगा। वहीं अगले वर्ष भारत देश 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा।

What Is The Theme Of The 2025 Republic Day: क्या है गणतंत्र दिवस 2025 की थीम

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति कर्तव्यपथ (जिसे पहले राजपथ कहा जाता था) पर झंडा फहराते हैं। साथ ही भव्य परेड होती है। जिसमें भारतीय सशस्त्र बल, अर्धसैनिक बल, एनसीसी कैडेट्स और स्कूली बच्चे भाग लेते हैं। प्रत्येक राज्य की विभिन्न झांकियों के जरिए भारत की सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन होता है। वहीं इस बार गणतंत्र दिवस की थीम स्वर्णिम भारत विरासत और विकास है।

Who Is The Chief Guest On 26 January 2025: गणतंत्र दिवस 2025 में मुख्य अतिथि कौन है?

बता दें 26 जनवरी 1950 को भारत के पहले गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो को मुख्य अतिथि बनाया गया था। वहीं इस बार गणतंत्र दिवस यीनी 2025 के मौके पर एक बार फिर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो मुख्य अतिथि के तौर पर आ रहे हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article