एजुकेशन

सबसे साफ उमनगोट तो भारत की सबसे प्रदूषित नदी कौन सी, क्या आपको पता है जवाब ?

भारत में मेघालय की उमनगोट नदी को सबसे साफ नदी का दर्जा मिला हुआ है। मगर क्या आपको पता है कि देश की सबसे दूषित नदी कौन सी है? चलिये बात करते हैं भारत की सबसे दूषित नदी की।

Image

Most Polluted River

Most Polluted River of India : मेघालय की उमनगोट नदी को अपनी ट्रांसपेरेंसी और साफ पानी के लिए प्रसिद्ध है। इसका पानी इतना साफ है कि पीने तक के लिए कई जगहों पर उपयुक्त माना जाता है। यूं ही इसे सबसे साफ नदी का दर्जा नहीं मिला हुआ है। मगर क्या आप जानते हैं कि भारत की सबसे दूषित नदी कौन सी है? ऐसी नदी जिसका ऑक्सीजन स्तर लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण घटता ही जा रहा है।

भारत में जीवनदायिनी हैं नदियां

भारत में नदियां जीवनदायिनी मानी जाती हैं। मगर तेजी से बढ़ते प्रदूषण ने कई नदियों की हालत खराब कर दी है। अगर देश की सबसे दूषित नदी की बात करें तो इसका जवाब है यमुना नदी। यमुना नदी को अकसर भारत की सबसे प्रदूषित नदियों में टॉप पर रखा जाता है। खासकर दिल्ली से गुजरने वाले हिस्से में इसकी स्थिति बेहद खराब है।

यमुना उत्तराखंड के यमुनोत्री ग्लेशियर से निकलकर कई राज्यों से होते हुए बहती है मगर दिल्ली में प्रवेश करते हुए ही इसमें प्रदूषण का स्तर अचानक से बढ़ जाता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यमुना के कुल प्रदूषण का लगभग 70 से 80 प्रतिशत हिस्सा दिल्ली में ही जुड़ जाता है। इसकी वजह सीवेज, फैक्ट्री का कचरा, प्लास्टिक आदि है।

जीरो हुई यमुना में घुलने वाली ऑक्सीजन

दिल्ली में यमुना का पानी कई जगहों पर इतना ज्यादा दूषित हो चुका है कि उसमें घुलने वाली ऑक्सीजन लगभग जीरो पर पहुंच गई है। जबकि बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड खतरनाक स्तर तक बढ़ जाती है। यही वजह है कि नदी में जलीय जीव भी लगभग खत्म हो चुके हैं और ये पानी इस्तेमाल करने लायक अब नहीं रहा।

हालांकि सरकार ने यमुना की हालत सुधारने के लिए कई सारी योजनाएं चलाई हैं, जैसे कि नमामि गंगे और यमुना एक्शन प्लान। लेकिन अब तक इसके रिजल्ट नहीं दिख पाए हैं। इस नदी की दुर्दशा सिर्फ एक समस्या नहीं है बल्कि पर्यावरण स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती भी है। इसे बचाने के लिए सरकार के साथ-साथ आम नागरिकों की जिम्मेदारी भी उतनी ही जरूरी है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article