एजुकेशन

12वीं के बाद कैसे करें सही कोर्स का चुनाव, कौन सा प्रोफेशनल कोर्स सबसे सस्ता ?

अकसर छात्र कन्फ्यूज रहते हैं कि 12वीं के बाद कौन सा कोर्स करें। कई बार छात्र प्रोफेशनल कोर्स करने की इच्छा रखते हैं लेकिन फीस देखकर उनके होश उड़ जाते हैं। ऐसे में इस लेख में हम आपको बेहद कम फीस वाले प्रोफेशनल कोर्स की जानकारी देंगे।

Image

Low Fees Professional Course

Professional Course with low Fees : अकसर 12वीं के बाद छात्र कन्फ्यूज रहते हैं कि कौन सा कोर्स करें? ऐसा कौन सा प्रोफेशनल कोर्स है, जो बेहद कम खर्च में हो जाए जल्दी ही नौकरी भी दिलवा सके। कई बार छात्रों और उनके परिवार के पास महंगे कॉलेज की फीस भरने का बजट नहीं होता। ऐसे में सही जानकारी न होने की वजह से छात्र काफी परेशान हो जाते हैं। लेकिन सबसे अच्छी बात ये है कि आज के समय में ऐसे प्रोफेशनल कोर्स मौजूद हैं, जिन्हें बेहद ही कम फीस में किया जा सकता है और इन कोर्सेज को करके छात्रों को करियर स्कोप भी अच्छा मिल जाएगा। ऐसे में इस लेख में चलिये जानते हैं कुछ ऐसे ही सस्ते और शानदार प्रोफेशनल कोर्सेज के बारे में...

कौन सा कोर्स सबसे सस्ता ?

इस लिस्ट में सबसे अच्छा ऑप्शन ITI को माना जाता है। छात्रों के बीच ये काफी पॉपुलर भी है। इसमें Electrician, Fitter, Welder, COPA जैसे ट्रेड्स होते हैं। इन कोर्सेज की फीस अन्य के मुकाबले काफी कम होती है। इसमें 5,000 से लेकर 30,000 रुपये तक की फीस देनी होती है और कोर्स की अवधि 1 से 2 साल की होती है। इस कोर्स को करके जल्दी नौकरी मिलने के काफी चांसेज होते हैं। साथ ही उम्मीदवार सरकारी नौकरी के लिए भी ट्राई कर सकते हैं।

पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स

इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है- पॉलिटेक्निक डिप्लोमा का, जो कि उन छात्रों के लिए बेहद खास है, जिन्हें BTech की फीस ज्यादा लगती है। ऐसे छात्रों के लिए Polytechnic काफी अच्छा ऑप्शन है। इसमें फीस की बात करें तो 10,000 से लेकर 50,000 रुपये तक हो सकती है। इस कोर्स की अवधि 3 साल की होती है। इसमें जूनियर इंजीनयर के तौर पर करियर बना सकते हैं और साथ ही प्राइवेट सेक्टर में भी नौकरी के शानदार मौके मिल जाते हैं।

डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स

डिजिटल मार्केटिंग भी आज के समय में तेजी से उभरता हुआ स्किल बेस्ड करियर माना जा रहा है। कई ऐसे संस्थान हैं, जो बेहद कम फीस में ये कोर्सेज करवाते हैं। इसकी फीस 10,000 रुपये से लेकर 40,000 रुपये तक हो सकती है। साथ ही इसकी अवधि 3 से लेकर 6 महीने तक होती है। डिजिटल मार्केटिंग कोर्स करके फ्रीलांसिंग और वर्क फ्रॉम होम के काफी मौके मिल जाते हैं। सबसे खास बात ये है कि अगर आप अपना कोई बिजनेस करना चाहते हैं तो डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स करके काफी फायदे हो सकते हैं।

पैरामेडिकल कोर्स का है ऑप्शन

पैरामेडिकल कोर्सेज भी छात्रों के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है। हेल्थ सेक्टर में लगातार नौकरियां बढ़ रही हैं और ऐसे में कम फीस वाले कई पैरामेडिकल कोर्सेज उपलब्ध हैं। इसमें DMLT, X-Ray Technician, OT Technician जैसे कोर्सेज मौजूद हैं। इसमें फीस 20,000 से लेकर 80,000 तक की होती है। इस कोर्स को करके आप अस्पतालों और लैब्स में नौकरी पा सकते हैं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article