Where Does Gold Come From On Earth: जब भी हम सोने के गहने या सिक्के देखते हैं तो सभी के मन में एक सवाल जरूर आता होगा कि आखिर धरती पर इतना सारा सोना कहां से आया होगा? यह सिर्फ एक बहुमूल्य धातु नहीं, बल्कि अंतरिक्ष की एक विस्मयकारी विरासत है। शादी विवाह हो या फिर कोई अन्य शुभ अवसर सोना जरूर खरीदा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धरती पर इतना सारा सोना कहां से आया है। अगर आप भ नहीं जानते हैं कि पृथ्वी पर इतना सारा सोना कहां से आया है तो यहां जान लीजिए। अपने आपको जनरल नॉलेज का विशेषज्ञ बताने वाले भी इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए हैं।
Where Does Gold Come From In India: सोना बनने के लिए बड़े स्तर की ऊर्जा
सोना कोई साधारण धातु नहीं है। इसे बनाने के लिए बहुत ही शक्तिशाली और असाधारण परिस्थितियों की जरूरत होती है। वैज्ञानिकों के अनुसार सोना सामान्य आग, ज्वालामुखी या धरती के अंदर होने वाली साधारण रासायनिक क्रियाओं से नहीं बनता। सोना बनने के लिए ब्रह्मांड में बहुत बड़े स्तर की ऊर्जा चाहिए होती है।
Where Does Gold Come On Earth: इतने साल पुराना है सोने का इतिहास
इसके अलावा कहा जाता है कि जब पृथ्वी का निर्माण हुआ तब लोहे और सोने जैसे भारी तत्व ग्रह के कोर में समा गए थे। लेकिन करीब 4 अरब साल पहले, जब उल्कापिंडों की भयंकर बौछार धरती पर हुई, तो उन पिंडों के साथ सोना भी क्रस्ट और मेंटल तक पहुंचा। तभी से यह बहुमूल्य धातु सतह पर उपलब्ध हो सकी और मानव इतिहास का हिस्सा बन पाई।
Where Gold Come From On Earth: भूकंप का भी सोने के निर्माण में योगदान
आपको शायद ही पता होगा कि भूकंप भी सोने के निर्माण में भूमिका निभाते हैं। इस दौरान खनिज-युक्त जल तेजी से ऊपर आता है और वाष्प बनकर क्वार्ट्ज और सोने की परतें चट्टानों पर जमा करता है। ज्वालामुखियों के अंदर भी यही प्रक्रिया चलती है, जिससे नए सोने के भंडार बनते हैं।
Dharti Par Kitna Sona Hai: धरती पर कितना सोना है
संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक अब तक धरती से करीब 2,44,000 टन सोना निकाला जा चुका है। इसका घनत्व इतना अधिक है कि अगर इसे एक जगह इकट्ठा किया जाए, तो यह सिर्फ 70 फीट लंबा, चौड़ा और ऊंचा घन बनेगा। वैज्ञानिक अनुमान लगाते हैं कि धरती की ऊपरी सतह में करीब 10 लाख टन सोना छिपा हो सकता है। हालांकि इसकी कोई सटीक जानकारी नहीं है।
