एजुकेशन

UGC NET Admit Card: कब तक जारी होगा यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड, ugcnet.nta.nic.in पर जारी हो चुका है शेड्यूल

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Feb 12, 2023, 12:11 PM IST

UGC NET Exam 2023 Schedule and Admit Card: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए 57 विषयों की परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है। इसके अलावा एनटीए की ओर से यूजीसी नेट के लिए परीक्षा का एडमिट कार्ड भी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in की मदद से जारी किया जाने वाला है, इसी वेबसाइट पर एग्जाम का नोटिस भी जारी हुआ है।

Image

UGC NET शेड्यूल

UGC NET परीक्षा 2023 विषय और डेटवार कार्यक्रम राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से जारी किया गया है, इसके बाद अब एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी किया जाने वाला है। उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in की मदद से नोटिस देख सकते हैं। UGC NET 2023 परीक्षा 21 फरवरी से 10 मार्च, 2023 तक आयोजित होने वाली है। UGC NET 2023 विषय और डेटवार कार्यक्रम (स्टेज 1, 57 विषय) आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। UGC NET 2023 में कुल 57 विषयों की परीक्षा होगी जो NTA की ओर से आयोजित की जाएगी।

यूजीसी नेट परीक्षा 21 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी। 2023 के लिए यूजीसी नेट प्रवेश पत्र यानी एडमिट कार्ड यूजीसी नेट परीक्षा की डेट, जगह और शिफ्ट का समय दिया जाएगा।

UGC NET 2023: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड के स्टेप्स

  • यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर 'यूजीसी नेट दिसंबर एडमिट कार्ड' लिंक को क्लिक करें।
  • दिए गए क्रेडेंशियल्स के साथ पोर्टल लॉग इन करें।
  • सब्मिट पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • सभी विवरण चेक कर लें और पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर परीक्षा स्थल के लिए एक प्रिंटआउट भी निकाल लें, जिसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा की अनुमति नहीं होगी।
यूजीसी नेट परीक्षा केंद्र के शहर की सूचना के बारे में नोटिफिकेशन जल्द ही एनटीए की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in और nta.ac.in पर प्रदर्शित की जाएगी। परीक्षा कार्यक्रम और बाकी विषयों के नामों की घोषणा सही समय पर की जाएगी। यहां पर यूजीसी नेट परीक्षा के पूरे एग्जाम शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट के लिंक की मदद से चेक कर सकते हैं और उम्मीदवारों की ओर से इस संबंध में अन्य जानकारी भी आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

यूजीसी नेट दिसंबर फेज 1 परीक्षा शेड्यूल- UGC NET December Phase 1 Exam Schedule

UGC NET दिसंबर स्टेज 1 परीक्षा कार्यक्रम: डाउनलोड करने के स्टेप्स

  • UGC NET 2023 की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • UGC-NET दिसंबर 2022 'यूजीसी नेट दिसंबर 2022 फेज 1 रिजीम डेट और सबजेक्ट वाइस शेड्यूल' पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक नया यूजीसी नेट परीक्षा शेड्यूल पीडीएफ डॉक्यूमेंट नजर आएगा।
  • यूजीसी नेट के इस डॉक्यूमेंट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट भी निकाल लें।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 'असिस्टेंट प्रोफेसर' और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर' के लिए UGC-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) दिसंबर 2022 में आयोजित की जाएगी।
प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article