एजुकेशन

BPSC 70th Prelims Exam 2024: बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा का पैटर्न क्या होगा

BPSC 70th Prelims Exam 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। अभ्यर्थी यहां बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स एग्जाम 2024 डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

Image

BPSC 70th Prelims Exam 2024 Date

BPSC 70th Prelims Exam 2024: बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा की तारीख (BPSC 70th CCE Prelims 2024) घोषित कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स एग्जाम 2024 डेट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी प्रीलिम्स एग्जाम डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

BPSC 70th Prelims Exam 2024: कब व कैसे होगी परीक्षा

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 150 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

BPSC 70th Prelims Admit Card 2024: कब जारी होगा एडमिट कार्ड

बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड परीक्षा के एक सप्ताह पहले जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download BPSC 70th Prelims Admit Card 2024

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर प्रीलिम्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC 70th Prelims Exam 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में 2027 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article