एजुकेशन

क्या होते हैं विमान के लैंडिंग गियर, टेकऑफ के समय जिनपर रहता है पूरा जिम्मा

What is landing Gear : पूरे विमान में अगर कोई वक्त बेहद अहम होता है तो वो है लैंडिंग के समय का। इसमें अगर हल्की सी भी चूक या फिर कोई तकनीकी दिक्कत आई तो ये बड़े हादसे में बदल सकती है। क्या आप जानते हैं कि लैंडिंग गेयर क्या होते हैं और विमान को ऑपरेट करने और लैंड करने में इनकी क्या भूमिका होती है ?

landing Gear

landing Gear

Landing Gier in Plane : विमान के बारे में कई ऐसे फैक्ट्स होते हैं, जो आम लोगों के लिए काफी शॉकिंग होते हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पंवार का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया तो हर कोई हैरान रह गया। उनका एक्सीडेंट लैंडिंग के वक्त हुआ। किसी भी विमान के लिए लैंडिंग का समय बेहद चुनौती भरा होता है। और उस दौरान अहम भूमिका निभाते हैं लैंडिंग गियर, जो किसी भी प्लेन के लिए बेहद जरूरी होते हैं। ऐसे में चलिये आज जानते हैं कि लैंडिंग गियर होते क्या हैं और विमान की लैंडिंग में इनका क्या और कितना रोल होता है?

क्या होते हैं विमान में लैंडिंग गियर ? What is Landing Gear in Plane ?

लैंडिंग गियर विमान के नीचे लगे हुए पहिये और सपोर्ट सिस्टम को कहते हैं। इनका काम होता है टेकऑफ के समय विमान के वजन को संभालना। इसके अलावा लैंडिंग के वक्त लगने वाले जोर के झटके को रोकने का काम भी ये करता है। रनवे पर ब्रेक लगाना और दिशा को भी ये कंट्रोल करता है। विमान हादसे अकसर लैंडिंग गियर में गड़बड़ी या फिर तकनीकी दिक्कत के चलते ही होते हैं।

विमान का शॉक ऑब्जर्वर होता है ये गियर landing Gear Work in Plane

विमान जब लैंडिंग के समय रनवे को छूता है तो उसकी स्पीड 250 से लेकर 300 किलोमीटर प्रति घंटे की होती है। इतनी तेज स्पीड में विमान को कंट्रोल करना काफी क्रूशियल होता है। ऐसे में कई सारी सावधानियां रखी जाती हैं और एक विमान में कई चीजें ऐसी होती हैं, जो इस दौरान अहम रोल प्ले करती हैं। इन्हीं में से एक है लैंडिंग गियर।

चुनौतीपूर्ण होती है लैंडिंग Why Landing is Crucial

लैंडिंग गियर को शॉक ऑब्जर्वर भी कहा जा सकता है। ये मुख्य रूप से स्टील या टाइटेनियम जैसे मजबूत धातुओं से बने होते हैं। पायलट्स का कहना है कि टेकऑफ फिर भी आसान होता है, मगर लैंडिंग एक बेहद ही जटिल प्रोसेस है। इस समय प्लेन को एकदम सही रफ्तार, सही एंगल और रनवे की सही पोजिशन की जरूरत होती है। एक हल्की सी चूक भी भयंकर हादसे में बदल सकती है।

कुसुम भट्ट
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article