एजुकेशन

IndiaAI मिशन के तहत 1 करोड़ जीतने का मौका, जानें कौन व कैसे भर सकता है फॉर्म

IndiaAI Mission in Hindi: भारत एआई सेक्टर में प्रबल दावेदार के रूप में पांव जमा रहा है। अगर आप भी एआई में इंट्रेस्टेड हैं तो भारत की AI journey का हिस्सा बनिए। एआई सॉल्यूशंस के लिए अपने नीचे दिए लिंक से फॉर्म भरें, ताकि स्वास्थ्य सेवा, कृषि, गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन और लिर्निंग डिस्एबिलिटी में असिस्टिव टेक्नोलॉजी में सकारात्मक बदलाव ला सके, यहीं नहीं इस प्रतियोगिता के विजेता को एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

Image

इंडियाएआई मिशन

IndiaAI Mission in Hindi: एआई लीडरशिप (AI leadership) को आगे बढ़ाने के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप, IndiaAI मिशन को 7 मार्च, 2024 को मंजूरी दी गई थी। इस मिशन का उद्देश्य AI सेक्टर में भारत के वैश्विक नेतृत्व को मजबूत करना, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना, नैतिक और जिम्मेदार AI परिनियोजन सुनिश्चित करना और समाज के सभी वर्गों में AI के लाभों का लोकतंत्रीकरण करना है। एआई से जुड़ी प्रतियोगिता के लिए फॉर्म भरें, जीतने वाले को एक करोड़ की राशि दी जाएगी।

क्या है IndiaAI Mission

IndiaAI Mission AI इकोसिस्टम तंत्र के प्रमुख स्तंभों पर ध्यान केंद्रित करता है, जिसमें कंप्यूट कैपिसिटी, इनोवेशन सेंटर, डेटासेट प्लेटफॉर्म, एप्लिकेशन डेवलपमेंट इनिशिएटिव, फ्यूचरस्किल्स, स्टार्टअप फाइनेंसिंग और सिक्योर और रिलायबल यानी विश्वस करने योग्य AI शामिल हैं।

IndiaAI मिशन के तहत प्रमुख पहलों में से एक IndiaAI एप्लिकेशन डेवलपमेंट पिलर है, जो AI से जुड़े समाधानों को बढ़ावा देना चाहता है। यह पहल महत्वपूर्ण सामाजिक-आर्थिक प्रगति को आगे बढ़ाने की क्षमता वाले परिवर्तनकारी AI applications को विकसित करने, बढ़ाने और अपनाने को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

विजेता को मिलेगा एक करोड़ रुपये

IndiaAI ने इनोवेटर्स, शोधकर्ताओं और उद्यमियों को IndiaAI applications डेवलपमेंट पिलर के तहत AI इनोवेशन चैलेंज का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है। प्रतिभागियों को healthcare, agriculture, climate change और disaster management जैसे क्षेत्रों में AI की क्षमता का दोहन करने के लिए एक मंच प्रदान किया जाएगा। विजेता टीमों को AI innovation ecosystem में भारत के वैश्विक नेतृत्व को मजबूत करने और राष्ट्रीय मंच पर देश के विकास में योगदान देने वाले अपने अभिनव समाधानों को प्रदर्शित करने का शानदार अनूठा अवसर होगा।

अधिक जानकारी के लिए इनोवेशन चैलेंज दस्तावेज डाउनलोड करें - Innovation Challenge Document

कृपया इस लिंक पर जाकर आवेदन पत्र जमा करें - Application Form Link

IndiaAI इनोवेशन चैलेंज से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए IndiaAI एप्लीकेशन डेवलपमेंट इनिशिएटिव टीम से संपर्क करें: fellow3.gpai-india@meity.gov.in या sudheer.reddy@meity.gov.in

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article