CLAT 2025: इसी सप्ताह CLAT 2025 Notification जारी कर दिया जाएगा। इन विज्ञप्ति को consortiumofnlus.ac.in पर जारी किया जाएगा, जिसके बाद से इच्छुक उम्मीदवार CLAT 2025 Form भर सकेंगे। अभी आवेदन की विंडो खुली नहीं है, लेकिन आज इस लेख के माध्यम से जानेंगे कि CLAT Exam के लिए कौन अप्लाई कर सकता है। परीक्षा का आयोजन क्यों किया जाता है, जानें क्या है करियर स्कोप
What Is CLAT? क्लैट परीक्षा क्या है?
यह भारत के 22 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (NLU) में प्रवेश के लिए एक केंद्रीकृत राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। CLAT स्कोर का उपयोग भारत में सार्वजनिक क्षेत्र की फर्मों जैसे ONGC, कोल इंडिया, BHEL, ऑयल इंडिया आदि द्वारा LAW POST को भरने के लिए किया जाता है।
CLAT Exam Eligibility, कौन कर सकता है अप्लाई
यदि आप सामान्य/ ओबीसी/ पीडब्ल्यूडी/ एनआरआई/ पीआईओ/ ओसीआई श्रेणियों से हैं, तो आपको कम से कम 45% अंकों के साथ 10+2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। यदि आप एससी/एसटी श्रेणी से संबंधित हैं, तो आपको कम से कम 40% अंक प्राप्त करने होंगे।
CLAT 2025 Exam Date, क्लैट परीक्षा कब है?
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट का आयोजन इस साल एक दिसंबर को किया जाएगा। अभी उम्मीदवारों के पास अच्छा समय है कि वे रणनीति बनाकर तैयारी करें और एग्जाम को क्रैक करें। अधिसूचना में CLAT 2025 के लिए पंजीकरण तिथियां शामिल होंगी।
CLAT 2025 Notification, कब आएगा नोटिफिकेशन
क्लैट परीक्षा 2025 के लिए अधिसूचना 7 जुलाई 2024 को जारी की जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 'CLAT 2025 का विज्ञापन 7 जुलाई, 2024 को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जारी किया जाना है।
