West Bengal University UG Admission 2024: पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (WBCHSE) की तरफ से राज्य के टॉप यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। WBCHSE की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार एकेडमिक ईयर 2024-25 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को WB University Admission 2024 की ऑफिशियल वेबसाइट- wbcap.in पर जाना होगा।
WBCHSE की तरफ से जारी इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 24 जून 2024 से 7 जुलाई 2024 तक का समय दिया गया है। इसमें रजिस्ट्रेशन करने से पहले एप्लीकेशन प्रोसेस, एप्लीकेशन फीस और डॉक्यूमेंट्स की डिटेल्स देख लें। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
WBCHSE UG Admission के लिए ऐसे करें आवेदन
- इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- wbcap.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर जाएं।
- अगले पेज पर
West Bengal UG Admission 2024 के ऑप्शन पर जाएं। - अब अपने सब्जेक्ट आगे दिए लिंक पर क्लिक करें।
- फिर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
West Bengal UG Admission 2024 इन डिटेल्स की होगी जरूरत
- जन्मतिथि का प्रमाण
- कक्षा 12 मार्कशीट एंड सर्टिफिकेट प्रमाणपत्र या विशिष्ट आईडी नंबर दिखाने वाले डॉक्यूमेंट
- कक्षा 10 की मार्कशीट
- कक्षा 12 की मार्कशीट
- प्रासंगिक सामाजिक श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- PWD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- उम्मीदवार का फोटो
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर
- बैंक पासबुक/रेखांकित चेक/बैंक विवरण
- वैध फोटो पहचान प्रमाण
- जिला/राज्य/राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खेल प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
कौन कर सकता है अप्लाई?
अंडर ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिले के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने 12वीं की परीक्षा पास कर ली हो। इस परीक्षा के माध्यम से प्रेसिडेंसी यूनिवर्सिटी, जादवपुर यूनिवर्सिटी समेत कई अन्य कॉलेजों में दाखिला होगा। इसमें बीएड, लॉ, फाइन आर्ट, परफॉर्मिंग आर्ट्स, क्राफ्ट, डांस, संगीत समेत कई कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।
