West Bengal Govt Jobs Age Limit: पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के युवाओं को बड़ी राहत देते हुए सरकारी नौकरियों में आवेदन की अधिकतम आयु सीमा बढ़ा (West Bengal Govt Jobs Age Limit) दिया है। इस निर्णय से उन अभ्यर्थियों को खास फायदा मिलेगा, जो उम्र सीमा के कारण अब तक कई सरकारी भर्तियों में आवेदन नहीं कर पा रहे थे। ग्रुप ए के पदों पर भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 41 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन पदों या सेवाओं के लिए पहले से ही ऊपरी आयु सीमा 41 वर्ष से अधिक तय है, वहां पुरानी उच्च आयु सीमा ही लागू रहेगी और उसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नई व्यवस्था 11 मई, 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।
West Bengal Govt Jobs Age Limit: ग्रुप बी और ग्रुप सी के लिए अधिकतम आयु
इसके अलावा ग्रुप बी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 44 वर्ष कर दी गई है। वहीं ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा 45 वर्ष तय की गई है। सरकार के इस फैसले को युवाओं के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से आयु सीमा में छूट की मांग उठ रही थी।
WB Government Jobs Age Limit: इसलिए लिया गया फैसला
विशेषज्ञों का मानना है कि कोविड महामारी, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और कई परीक्षाओं के समय पर आयोजित न होने के कारण बड़ी संख्या में उम्मीदवारों की उम्र सीमा प्रभावित हुई थी। ऐसे में सरकार का यह फैसला उन अभ्यर्थियों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है, जो लंबे समय से सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे हैं।
युवाओं के लिए बड़ी राहत
पश्चिम बंगाल सरकार का यह निर्णय न केवल युवाओं को राहत देने वाला है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि सरकार रोजगार के अवसरों को लेकर गंभीर है और युवाओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नीतिगत बदलाव कर रही है।
