एजुकेशन

West Bengal Board Exam 2023: कल शुरू होगी 12वीं बोर्ड परीक्षा, 8 लाख से अधिक स्टूडेंट्स होंगे शामिल

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 13, 2023, 01:57 PM IST

West Bengal Board Exam 2023: पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकंडरी एजुकेशन (WBSCHE) की और से कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 14 मार्च से 27 मार्च तक एक शिफ्ट में किया जाना है। स्टूडेंट्स ध्यान रखें कि परीक्षा हॉल में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Image

West Bengal Board Exam 2023

Photo : iStock

West Bengal Board Exam 2023, West Bengal Board Class 12th Exam 2023: बोर्ड परीक्षाओं का सीजन आ चुका है। पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकंडरी एजुकेशन (WBSCHE) की ओर से भी कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन कल से किया जाना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल 12वीं परीक्षा में लगभग 8 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामल होंगे। वहीं, बीते साल स्टूडेंट्स की संख्या लगभग 7.45 लाख थी।

West Bengal 12th Board Exam 2023: कब होगी परीक्षा

पश्चिम बंगाल बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 14 मार्च से 27 मार्च तक राज्य के 2349 केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 1.15 बजे तक सिंगल शिफ्ट में होगी। इसी के साथ कक्षा 11वीं परीक्षा का आयोजन भी किया जाना है। जबकि, 11वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 31 मार्च से 18 अप्रैल 2023 तक होगी।

WB Class 12th Board Exam 2023: बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश

पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी किया जा चुका है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशानिर्देशों को भी ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें।

How to download West Bengal Board 12th Admit Card 2023

  • पश्चिम बंगाल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद 12वीं बोर्ड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
West Bengal Board Exam 2023: ध्यान रखें ये बात

पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से जुडे़ किसी भी अपडेट के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें। अन्य किसी फर्जी वेबसाइट पर भरोसा न करें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article