एजुकेशन

WBSSC SLST 2025 Result Out: घोषित हुए वेस्ट बंगाल स्कूल लेवल सिलेक्शन टेस्ट परीक्षा का रिजल्ट, ये रहा डायरेक्ट लिंक

WBSSC SLST 2025 Result Link Active: वेस्ट बंगाल स्कूल लेवल सिलेक्शन टेस्ट परीक्षा का रिजल्ट westbengalssc.com पर जारी हो गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से अपना परिणाम चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

WBSSC SLST 2025 का रिजल्ट जारी

WBSSC SLST 2025 Result Pdf Download: पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) ने 2025 के लिए स्कूल लेवल सिलेक्शन टेस्ट (SLST) के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट westbengalssc.com के अलावा खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से अपना परिणाम देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

जो विद्यार्थी कक्षा 11, 12 की भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य भर के सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कुल 35,726 असिस्टेंट टीचर के पद भरे जाएंगे।

कितने बच्चों में है प्रतियोगिता

  • कुल पदों में से 12,514 वैकेंसी हायर सेकेंडरी लेवल की हैं।
  • 11वीं और 12वीं की भर्ती के लिए 2,46,543 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। हालांकि, परीक्षा में केवल 2,29,606 लोग ही शामिल हुए थे।

WBSSC SLST 2025 Result Pdf रूप में आया है। इसमें उन शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर हैं जिन्होंने लिखित परीक्षा पास की है। ये उम्मीदवार अब अगले राउंड यानी इंटरव्यू में शामिल होने के योग्य हैं।

विवरण जानकारी
संगठन पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC)
परीक्षा का नाम WBSSC स्टेट लेवल सिलेक्शन टेस्ट (2nd SLST)
पद का नाम असिस्टेंट टीचर (कक्षा IX-X और XI-XII)
कुल वैकेंसी 35,726
परीक्षा की तारीखें 7 और 14 सितंबर 2025
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और इंटरव्यू
ऑफिशियल वेबसाइट westbengalssc.com

WBSSC SLST 2025 Result How to Check

WBSSC SLST 2025 Result Check करने का तरीका देखें

  • WBSSC SLST 2025 Result Website westbengalssc.com पर जाएं।
  • होमपेज पर, “WBSSC SLST Result 2025 (Assistant Teacher)” Link पर क्लिक करें।
  • अगले स्टेप में, PDF खोलें और अपना रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl + F का इस्तेमाल करें।

कब से शुरू होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

इस परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर को किया गया था। यह 478 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस नवंबर के तीसरे हफ्ते में शुरू होने की संभावना है। इसके बाद शुरुआती इंटरव्यू लिस्ट जारी की जाएगी। फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दोनों में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article