एजुकेशन

WBJEE Result 2025 Kab Aayega: कब जारी होगा वेस्ट बंगाल जेईई रिजल्ट, wbjeeb.nic.in से डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

WBJEE Result 2025 Kab Aayega on wbjeeb.nic.in: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE 2025) रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए काम की खबर है। पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) की ओर से WBJEE Result 2025 अगस्त महीने के अंत तक घोषित किया जाएगा।

Image

WBJEE Result 2025

WBJEE Result 2025 Kab Aayega on wbjeeb.nic.in: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE 2025) रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए काम की खबर है। पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) की ओर से WBJEE Result 2025 अगस्त महीने के अंत तक घोषित किया जाएगा। पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) के नतीजे 5 जून को घोषित होने थे जिसे बाद में 7 अगस्त के लिए टाला गया था। हालांकि, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 7 अगस्त को पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड को परीक्षार्थियों की एक नई मेरिट सूची जारी करने का निर्देश दिया था जिसके बाद रिजल्ट 7 अगस्त को भी स्थगित कर दिया गया था। वेस्ट बंगाल परीक्षा परिणाम घोषित होते ही टॉप करने वाले विद्यार्थियों की सूची भी सार्वजनिक की जाएगी। इसके साथ ही या उससे पहले बोर्ड की ओर से फाइनल उत्तर कुंजी (Final Answer Key) भी जारी की जा सकती है।

रिजल्ट की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर की जाएगी। इस परीक्षा में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स लॉग इन डिटेल दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इस परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल 2025 को दो शिफ्ट में करवाया गया था। पहली पाली की परीक्षा मॉर्निंग शिफ्ट में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से 4 बजे तक आयोजित की गई थी।

स्कोरकार्ड कैसे कर सकेंगे डाउनलोड?

  • वेस्ट बंगाल जेईई रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज में रिजल्ट के डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • यहां से आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोर कार्ड डाउनलोड करना होगा।

बता दें कि वर्ष 2024 में कुल 142,694 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 112,963 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.53 प्रतिशत दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) एक राज्य सरकार द्वारा नियंत्रित केंद्रीकृत परीक्षा है जो पश्चिम बंगाल के महाविद्यालयों के इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी, फार्मेसी और वास्तुकला कार्यक्रमों में स्नातक पाठ्यक्रमों (जैसे बीई/बीटेक/बीफार्मा आदि) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article