West Bengal Board HS Result 2024 Declared:
पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। वेस्ट बंगाल काउंसिल फॉर हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) की तरफ से हायर सेकेंडरी यानी West Bengal Board 12th Result 2024 जारी कर पशदिया गया है। इस साल 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र WB Board की ऑफिशियल वेबसाइट - wbchse.wb.gov.in या wbresults.nic.in पर मार्कशीट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट का लिंक 3 बजे एक्टिव हो जाएगा।पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं की परीक्षा इस साल फरवरी में आयोजित की गई थी। वेस्ट बंगाल बोर्ड उच्च माध्यमिक की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होकर 29 फरवरी 2024 तक चली थीं। पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में इस साल करीब 7.8 लाख छात्र शामिल हुए थे। सभी छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
WB Board 12th Result 2024 ऐसे चेक करें मार्कशीट
स्टेप 1: मार्कशीट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर उच्च माध्यमिक रिजल्ट 2024 या हायर सेकेंडरी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इसके बाद Check Result के ऑप्शन पर जाएं।
स्टेप 4: अगले पेज पर रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
स्टेप 5: मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
स्टेप 6: रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
West Bengal Board 12th Result 2024 Declared यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
