WB Board Madhyamik Result 2023, WBBSE 10th Result 2023 Date: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) की ओर से माध्यमिक यानी 10वीं परीक्षा का रिजल्ट इसी महीने जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे (WB Board Class 10th Result 2023) देख सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट डिजिलॉकर और एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है।
WBBSE Madhyamik Result 2023: सात लाख स्टूडेंट्स का रिजल्ट होगा जारी
पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 23 फरवरी से 4 मार्च 2023 तक किया गया था। यह परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में हुई थी। इस साल लगभग 7 लाख स्टूडेंट्स ने पश्चिम बंगाल माध्यमिक बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया, जिनका रिजल्ट (WB Class 10th Result 2023) अब जल्द ही जारी किया जाएगा।
WB Board Madhyamik Result 2023: मई में जारी होगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट मई के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। किसी भी तरह का अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
How to download WBBSE Madhyamik Result 2023
- पश्चिम बंगाल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 10वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
बीते साल पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 3 जून को जारी किया गया था। साल 2022 में 10वीं में कुल 86.60% स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया था। जिसमें लड़कों का पास प्रतिशत 88.59% और लड़कियों का 85.0% दर्ज किया गया था। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। अन्य किसी वायरल खबरों पर भरोसा न करें।
