एजुकेशन

WB Board Madhyamik Result 2023 Date: घोषित हुई पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं रिजल्ट डेट, जानें wbbse.wb.gov.in पर कब जारी होंगे नतीजे

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 12, 2023, 01:16 PM IST

WB Board Madhyamik Result 2023, WBBSE 10th Result 2023 Date and Time: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) की ओर से माध्यमिक यानी 10वीं रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी गई है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे।

Image

WBBSE 10th Result 2023

Photo : iStock

WB Board Madhyamik Result 2023, WBBSE 10th Result 2023 Date and Time: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) की ओर से माध्यमिक यानी 10वीं रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 10वीं परीक्षा का रिजल्च 19 मई को सबुह 10 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद ही रिजल्ट लिंक वेबसाइट पर एक्टिव की जाएगी। स्टूडेंट्स wbbse.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट डिजिलॉकर और एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है।

WBBSE Madhyamik Result 2023: कब हुई 10वीं की परीक्षा

पश्चिम बंगाल बोर्ड की ओर से 10वीं परीक्षा का आयोजन 23 फरवरी से 4 मार्च 2023 तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुासर, पश्चिम बंगाल माध्यमिक बोर्ड परीक्षा के लिए इस साल लगभग 7 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया, जिनका रिजल्ट अब 19 मई को घोषित कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपने नतीजे देख सकेंगे।

How to download WBBSE Madhyamik Result 2023

  • पश्चिम बंगाल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते है।
WBBSE Madhyamik Result 2023: किसके लिए होगी कंपार्टमेंट परीक्षा पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं परीक्षा में एक या दो विषय में 33 प्रतिशत से कम अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि यह परीक्षा जून में आयोजित किए जाने की संभावना है। बोर्ड रिजल्ट जारी करने के बाद ही इस परीक्षा की सटीक तारीख जारी करेगा।
अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article