एजुकेशन

कर्नाटक की यूनिवर्सिटी ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, परीक्षा खत्म होने के 10 मिनट बाद जारी किया रिजल्ट

Visvesvaraya Technological University Karnataka: कर्नाटक की Visvesvaraya Technological University ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसने देशभर के विश्वविद्यालयों को हैरान कर दिया है। यूनिवर्सिटी ने इंजीनियरिंग फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा खत्म होने के सिर्फ 10 मिनट बाद ही रिजल्ट जारी कर दिया।

Image

Visvesvaraya technological university

Visvesvaraya Technological University Karnataka: कर्नाटक की Visvesvaraya Technological University ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसने देशभर के विश्वविद्यालयों को हैरान कर दिया है। यूनिवर्सिटी ने इंजीनियरिंग फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा खत्म होने के सिर्फ 10 मिनट बाद ही रिजल्ट जारी कर दिया। यह देश के उच्च शिक्षा सिस्टम में तकनीक के इस्तेमाल का एक बड़ा उदाहरण माना जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, परीक्षा शाम 5:30 बजे समाप्त हुई और छात्रों के मोबाइल फोन पर 5:40 बजे तक रिजल्ट पहुंच गया। यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि यह संभव हो पाया डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली और पहले से की गई तकनीकी तैयारी की वजह से।

विश्वविद्यालय के अनुसार, इस परीक्षा में लगभग 56 हजार छात्रों ने हिस्सा लिया था और कुल रिजल्ट 99.98 प्रतिशत रहा। रिजल्ट सीधे छात्रों के मोबाइल फोन पर भेजा गया, जिससे वेबसाइट पर ट्रैफिक और सर्वर डाउन जैसी समस्याएं भी नहीं हुईं। VTU के रजिस्ट्रार (मूल्यांकन) यूजे उज्ज्वल ने बताया कि विश्वविद्यालय पिछले कुछ वर्षों से लगातार रिजल्ट जारी करने का समय कम कर रहा है। वर्ष 2025 में यूनिवर्सिटी ने 50 हजार से ज्यादा छात्रों का रिजल्ट एक घंटे के भीतर जारी किया था। वहीं 2024 में तीन घंटे और 2023 में दो दिन लगे थे। इस बार सिर्फ 10 मिनट में परिणाम घोषित कर नया रिकॉर्ड बना दिया गया।

कर्नाटक की यह उपलब्धि अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है। माना जा रहा है कि यदि दूसरे विश्वविद्यालय भी इसी तरह की डिजिटल व्यवस्था अपनाते हैं, तो छात्रों को लंबे इंतजार से राहत मिल सकती है और उच्च शिक्षा प्रणाली अधिक आधुनिक बन सकेगी।

शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह मॉडल आने वाले समय में देश के दूसरे विश्वविद्यालयों के लिए उदाहरण बन सकता है। अक्सर छात्र परीक्षा के बाद महीनों तक रिजल्ट का इंतजार करते हैं, जिससे एडमिशन और प्लेसमेंट प्रक्रिया प्रभावित होती है। लेकिन VTU के इस कदम ने दिखाया है कि डिजिटल तकनीक और ऑटोमेशन के जरिए परीक्षा प्रणाली को तेज और पारदर्शी बनाया जा सकता है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article