NCHM JEE Result 2026 Released On exams.nta.nic.in: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय होटल प्रबंधन संयुक्त प्रवेश परीक्षा (National Council for Hotel Management, JEE) 2026 का रिजल्ट जारी कर (NCHM JEE Result 2026) दिया है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/nchm-jee/ पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (NCHM JEE Result) सकते हैं। बता दें एनसीएचएम जेईई 2026 परीक्षा 25 अप्रैल को देश भर के 103 शहरों और 115 परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी।
वहीं अब एनटीए ने फाइनल आंसर की के साथ रिजल्ट भी जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
NCHM JEE Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले exams.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Declaration of Result of National Council for Hotel Management Joint Entrance Examination (NCHM JEE) – 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर परिणाम चके कर सकते हैं।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
NCHM JEE Result 2026: परीक्षा में कितने छात्र शामिल

NCHM JEE Result 2026
NCHM JEE Result: इस डेट को हुई थी परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए बी.एससी. (हॉस्पिटैलिटी एवं होटल एडमिनिस्ट्रेशन) पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NCHM JEE) – 2026 आयोजित की। यह परीक्षा 25 अप्रैल 2026 (शनिवार) को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
NCHM JEE Result 2026: इसलिए होती है एनसीएचएम जेईई की परीक्षा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एनसीएचएम जेईई एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसे होटल मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी से जुड़े कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है। यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित की जाती है। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्रों को होटल मैनेजमेंट संस्थानों में प्रवेश देना होता है। NCHM JEE के माध्यम से छात्र बी.एससी. इन हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन जैसे कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।
