एजुकेशन

UKPSC PCS 2024: उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, 189 पदों पर होगी भर्तियां, यहां करें अप्लाई

UKPSC PCS Exam 2024: उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से UKPSC PCS 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उत्तराखंड में कुल 189 पदों पर भर्तियां की जाएंगी उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- psc.uk.gov.in पर जाना होगा।

Image

UKPSC PCS 2024 के लिए करें अप्लाई

Photo : iStock

Uttarakhand PCS Exam 2024: उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से UKPSC PCS 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उत्तराखंड में कुल 189 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

उत्तराखंड पीसीएस 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 3 अप्रैल 2024 तक का समय मिलेगा। वहीं आवेदन करने वाले उम्मीदवार 9 अप्रैल से 18 अप्रैल 2024 तक एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

UKPSC PCS 2024 के लिए ऐसे करें अप्लाई

स्टेप 1: उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- psc.uk.gov.in पर जाना होगा।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर Latest Notice के लिंक पर जाएं।

स्टेप 3: अगले पेज पर UKPSC PCS Recruitment 2024 Application के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब पहले रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।

स्टेप 5: रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

स्टेप 6: आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

UKPSC PCS Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से अप्लाई करें।

वैकेंसी डिटेल्स

उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा के माध्यम से कई पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें डिप्टी कलेक्टर के 09 पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। इसके लिए ग्रेजुएशन की योग्यता होनी चाहिए। इस पद पर सैलरी 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये होगी। इसके अलावा डीएसपी के 17 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें भी लेवल 10 के तहत सैलरी होगी।

उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से ज्यादा और 42 साल से कम होनी चाहिए। इसमें योग्य उम्मीदवारों का सेलेक्शन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article