एजुकेशन

Uttarakhand School Closed Today: बारिश का कहर! आज 23 अगस्त को बंद रहेंगे उत्तराखंड के इस जिले के स्कूल

Uttarakhand School Closed Today: उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने यहां कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी (Uttarakhand School Closed) किया है। ऐसे में आज यानी 23 अगस्त को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। यहां आज स्कूल बंद रहेंगे।

Image

Uttarakhand School Closed Today: आज यानी 23 अगस्त को बंद रहेंगे उत्तराखंड के स्कूल

Uttarakhand School Closed Today: उत्तराखंड में बारिश का कहर (Uttarakhand School Closed) जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज, 23 अगस्त को उत्तराखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी (Uttarakhand School Closed Today) किया है। आईएमडी ने राज्य के विभिन्न स्थानों पर गरज के साथ बारिश और भारी बारिश की संभावना जताई है। पूर्वानुमानों के मद्देनजर, पिथौरागढ़ प्रशासन ने कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी, निजी और गैर-सहायता प्राप्त स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है।

Uttarakhand School Closed: आज 23 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग द्वारा चेतावनी के बाद, छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के मद्देनजर कार्यालय जिलाधिकारी ने आज यानी 23 अगस्त 2025 को पिथौरागढ़ सहित उत्तराखंड राज्य के अन्य जनपदों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। ध्यान रहे यह आदेश जिले के सभी सरकारी, प्राइवेट व गैर सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए लागू होगा। इस बात की जानकारी आदेश जारी कर दी गई है।

Uttarakhand School Holiday: आदेश जारी कर दी गई जानकारी

जारी आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विभाग देहरादून द्वारा जारी मौसम चेतावनी के क्रम में दिनांक 23 अगस्त 2025 को जनपद पिथौरागढ़ में कक्षा 1 से 12वीं तक संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है। मुख्य शिक्षा अधिकारी पिथौरागढ़ एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास विभाग, पिथौरागढ़ समस्त शैक्षिक संस्थानों व आंगनवाड़ी केंद्रों में उक्त आदेश का अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

School Closed In Uttarakhand: कब खुलेंगे स्कूल

छात्र व अभिभावक जानना चाहते हैं कि अब स्कूल कब खुलेंगे। बता दें कल यानी 24 अगस्त को रविवार है। ऐसे में अब स्कूल पुन: 25 अगस्त से संचालित किए जाएंगे। यदि मौसम में सुधार नहीं आता है तो स्कूल में अवकाश का निर्णय लिया जा सकता है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। छात्रों व अभिभावकों से अनुरोध है कि एक बार अपने स्कूल के शिक्षक व प्राधानार्य से संपर्क करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article