एजुकेशन

Uttarakhand School Closed: उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी, कई जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

Uttarakhand School Closed Due to Rain: उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते अधिकांश जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में नैनीताल, उधमसिंह नगर, चंपावत और बागेश्वर जिले में पहली से 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। राज्य के कई कई जिलों के जिलाधिकारियों को स्कूलों में छुट्टी के आदेश दिए गए हैं।

Image

उत्तराखंड में बारिश से स्कूल बंद

Photo : iStock

Uttarakhand School Closed Due to Rain: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने 4 से 6 जुलाई तक राज्य के अधिकांश जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम में बदलाव को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों में छुट्टियों (School Closed in Uttarakhand) की घोषणा कर दी गई है। बता दें कि राज्य में नैनीताल, उधमसिंह नगर, चंपावत और बागेश्वर जिले में पहली से 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की तरफ से कुमाऊं मंडल के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। नैनीताल, उधमसिंह नगर, चंपावत और बागेश्वर जिले में स्कूलों और आगनबाड़ी केंद्रों का आज यानी गुरुवार 4 जुलाई को अवकाश घोषित किया गया है। आसार है कि छुट्टियां और बढ़ सकती हैं। हालांकि छुट्टियों को बढ़ाने को लेकर को आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

इन पांच जिलों में स्कूल बंद

भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसमें नैनीताल, पिथौरागढ, बागेश्वर, अल्मोड़ा और चंपावत जिलों में कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टियां हैं। स्कूलों के साथ आगनबाड़ी केंदों की छुट्टी के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल सिर्फ एक दिन की छुट्टी की घोषणा हुई है। अगर ऐसा ही मौसम बना रहा था तो और भी दिन स्कूलों को बंद किया जा सकता है।

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश के कारण आपदा जैसे हालात हैं। कई जिलों के जिलाधिकारियों को स्कूलों में छुट्टी के आदेश दिए गए हैं। बारिश के कारण कुछ जगहों पर काफी नुकसान भी हुआ है। बुधवार को नैनीताल जिलाधिकारी वंदना सिंह ने अपदा प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया है।

उत्तराखंड में जारी रेड अलर्ट को देखते हुए प्राइवेट और सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्र में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं, उत्तराखंड में देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article