एजुकेशन

Dehradun School Closed: देहरादून सहित इन जिलों में बारिश का अलर्ट, आज यानी 16 सितंबर को स्कूल रहेंगे बंद

Uttarakhand rain alert schools will remain closed in Dehradun and other districts: उत्तराखंड में आज भारी बारिश की चेतावनी है जिसे देखते हुए देहरादून में आज अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा पिथौरागढ़ जिले के धारचूला, मुनस्यारी और डीडीहाट तहसील में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है

Image

भारी बारिश की वजह से उत्तराखंड के कई जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

Uttarakhand rain alert schools will remain closed in Dehradun and other districts: उत्तराखंड में आज भारी बारिश की चेतावनी है जिसे देखते हुए देहरादून में आज अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा पिथौरागढ़ जिले के धारचूला, मुनस्यारी और डीडीहाट तहसील में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार देहरादून जनपद में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। जिसके दृष्टिगत जनपद में आज 16 सितम्बर अर्थात मंगलवार को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून ने पिथौरागढ़ समेत उत्तराखंड के अन्य जिलों में 16 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग से जारी चेतावनी को देखते हुए पिथौरागढ़ जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने 16 सितंबर यानी मंगलवार को पिथौरागढ़ जिले के धारचूला, मुनस्यारी और डीडीहाट विकासखंड में कक्षा 1 से 12वीं तक और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन की अवकाश की घोषणा की है। हालांंकि वहीं, 16 सितंबर को होने वाली मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा (कक्षा 6 और कक्षा 9) यथावत संपादित की जाएगी।

देहरादून में आज स्कूल बंद

देहरादून जिले में भारी बारिश का पूर्वानुमान है जिसके मद्देनजर जिले में आज यानी 16 सितंबर को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article