एजुकेशन

UPTET 2023 Notification: जल्द जारी होने वाला है यूपीटेट नोटिफिकेशन, जानें कौन कर सकेगा अप्लाई

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 14, 2023, 02:02 PM IST

UPTET 2023 Notification Date Time: उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड आने वाले दिनों में कभी भी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के लिए अधिसूचना जारी कर सकता है। एक बार यूपीटेट नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इसे updeled.gov.in से देखा व डाउनलोड किया जा सकेगा।

Image

यूपीटेट नोटिफिकेशन 2023

UPTET 2023 Notification: Uttar Pradesh Basic Education Board Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test (UPTET) Notification 2023 की सूचना कभी भी जारी कर सकता है। रिपोर्ट की मानें तो इस अधिसूचना को तैयार करने का काम चल रहा है। एक बार यूपीटेट नोटिफिकेशन 2023 जारी होने के बाद आप यूपीटेट की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड हर साल यूपीटेट परीक्षा का आयोजन करता है, यूपीटेट परीक्षा दो भागों में आयोजित कराई जाती है, पेपर 1 और पेपर 2

पेपर 1 के लिए वे लोग फॉर्म भरते हैं जो उत्तर प्रदेश राज्य में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं, जबकि पेपर 2 के लिए ऐसे लोग फॉर्म भरते हैं जो राज्य में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के शिक्षक के रूप में नौकरी चाहते हैं।

यूपीटेट 2023 Paper 1 के लिए योग्यता

UPTET 2023 के लिए पात्रता मानदंड नोटिफिकेशन में क्लियर होगा, बता दें, आमतौर पर यह योग्यता मांगी जाती है।

  • सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) न्यूनतम 50% अंकों के साथ 2 साल का डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.), भले ही स्टूडेंट इस डिप्लोमा कोर्स के अंतिम वर्ष में हो तब भी वह अप्लाई कर सकता है।
  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी और 4 साल का बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन (B.El.Ed), भले ही स्टूडेंट इस बैचलर कोर्स के अंतिम वर्ष में हो तब भी वह अप्लाई कर सकता है।
  • सीनियर सेकेंडरी में न्यूनतम 50% अंकों के साथ प्रमाणपत्र व 2 साल के डिप्लोमा इन एजुकेशन (विशेष शिक्षा), भले ही स्टूडेंट इस डिप्लोमा कोर्स के अंतिम वर्ष में हो तब भी वह अप्लाई कर सकता है।

यूपीटेट 2023 Paper 2 के लिए योग्यता

  • स्नातक और 2 साल के डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.), भले ही स्टूडेंट इस डिप्लोमा कोर्स के अंतिम वर्ष में हो तब भी वह अप्लाई कर सकता है।
  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक और एक वर्षीय शिक्षा स्नातक (बी.एड.), भले ही स्टूडेंट इस कोर्स को कर रहा हो तब भी वह अप्लाई कर सकता है।
  • कम से कम 45% अंकों के साथ स्नातक और नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) द्वारा 1 वर्षीय बैचलर इन एजुकेशन (B.Ed.), भले ही स्टूडेंट इस कोर्स को कर रहा हो तब भी वह अप्लाई कर सकता है।
  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी और 4 साल के बी.एल.एड, भले ही स्टूडेंट इस कोर्स के अंतिम वर्ष में हो।

यूपीटेट के लिए उम्र

इस परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 व अधिकतम 35 होनी चाहिए। बता दें, अधिकतम आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार लागू होगी। यूपी टेट परीक्षा 2023 से जुड़े हर अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें। अधिसूचना जारी होते ही सबसे पहले यहां शेयर किया जाएगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article