एजुकेशन

UPSSSC PET Result 2023: पीईटी परीक्षा का परिणाम इस लिंक से करें चेक, ऐसे जानें अपना स्कोरकार्ड

UPSSSC PET 2023 Result Kab Aayega: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जल्द ही UPSSSC PET परिणाम 2023 घोषित करने वाला है, उम्मीदवार यहां दिए गए तरीके से अपना स्कोरकार्ड चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

यूपीएसएसएससी पीईटी परिणाम 2023

UPSSSC PET 2023 Result Pdf Download, Kab aayega: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जल्द ही UPSSSC PET परिणाम 2023 घोषित करने वाला है, उम्मीदवार यहां दिए गए तरीके से अपना स्कोरकार्ड चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। एक बार घोषित होने के बाद, प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से अपना परिणाम देख सकते हैं।

UPSSSC PET 2023 का आयोजन 28 और 29 अक्टूबर, 2023 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।

UPSSSC PET 2023 Provisional Answer Key 11 नवंबर, 2023 को जारी की गई थी और उम्मीदवारों से अस्थायी उत्तर कुंजी के खिलाफ वैध आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं फिर 24 जनवरी, 2024 को आयोग ने PET 2023 Final Answer Key जारी की थी।

यूपीएसएसएससी पीईटी परिणाम 2023 की जांच कैसे करें?

चरण 1. UPSSSC PET 2023 Result Offcial Webiste upsssc.gov.in पर जाएं

चरण 2. होमपेज पर पीईटी रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें

चरण 3. आपको एक नए पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा, अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें

चरण 4. आपका यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।

यूपीएसएसएससी पीईटी परिणाम 2023 जल्द ही या कभी भी घोषित होने की उम्मीद है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article