एजुकेशन

UPSSSC PET Answer Key 2022: जारी हुई यूपी पीईटी परीक्षा की उत्तर कुंजी, upsssc.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 04:21 PM IST

UPSSSC PET 2022, UP PET 2022 Answer Key, UP PET Answer Key 2022, upsssc.gov.in: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा यानी प्रिलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) 2022 की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर‌ जारी कर दी है। परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर को आयोजित की गई थी।

Image

यूपी पीईटी आंसर की जारी कर दी गई है।

Photo : iStock

UP PET 2022 Answer Key Released, UP PET Answer Key 2022, UPSSSC PET Answer Key 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा यानी प्रिलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) 2022 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। ‌ जिन अभ्यर्थियों ने यूपी पीईटी 2022 में भाग लिया था, वह‌ अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

UP PET 2022: दो पाली में हुई परीक्षा

आयोग द्वारा प्रिलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट का आयोजन 15 अक्टूबर और 16 अक्टूबर 2022 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक किया गया था। आयोग ने इन परीक्षाओं की प्रारंभिक उत्तर कुंजी 20 अक्टूबर को वेबसाइट पर अपलोड कर दी।

UP PET Answer Key 2022: कब जारी होगा रिजल्ट?

आयोग ने उत्तर कुंजी पर अभी आपत्ति नहीं मांगी गई है। इसके लिए सूचना बाद में जारी की जाएगी। यदि अभ्यर्थी को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति होगी तो वह तय समय के अंदर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। जिसके निपटारे के बाद फाइनल उत्तर कुंजी और फिर रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

How to download UPSSSC PET Answer Key 2022: ऐसे डाउनलोड करें यूपी पीईटी आंसर की

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अभ्यर्थी यूपी पीईटी आंसर की 2022 चेक कर सकते हैं।

UPSSSC PET 2022: इतने अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी पीईटी 2022 के लिए 37 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि, परीक्षा में केवल 25 लाख अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे। यूपी के सरकारी विभागों में ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए प्रिलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट में सफलता प्राप्त करना अनिवार्य है। इस साल परीक्षा के लिए 28 जून से 27 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article