UPSSSC Junior Assistant Result 2022 Released: यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPSSSC Junior Assistant Result 2022) खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जूनियर असिस्टेंट के स्किल टेस्ट का रिजल्ट जारी कर (UPSSSC Junior Assistant Result) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
UPSSSC Junior Assistant Result: कब हुआ था जूनियर असिस्टेंट का स्किल टेस्ट
यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट के लिए स्किल टेस्ट 19 दिसंबर को आयोजित किया गया था। इसके लिए एडमिट कार्ड 12 दिसंबर को जारी किया गया था। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
How To Check UPSSSC Junior Assistant Result 2022: कैसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर
UPSSSC Junior Assistant Skill Test Result 2025 लिंक पर क्लिक करें। - रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स में अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
UPSSSC Junior Assistant Result 2022: कब जारी हुआ था नोटिफिकेशन
बता दें यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 नवंबर 2022 से शुरू हुई थी। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2022 थी। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2022 थी। आवेदन फॉर्म में करेक्शन के लिए उम्मीदवारों को 21 दिसंबर तक का समय दिया गया था। परीक्षा 27 अगस्त 2023 को हुई थी। इसके बाद आंसर की 4 सितंबर को जारी की गई थी। वहीं रिवाइज्ड आंसर की 6 फरवरी को जारी हुई थी। जबकि सप्लीमेंट्री रिजल्ट 26 फरवरी 2024 को हुई थी। वहीं अब फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
UPSSSC Junior Assistant Skill Test Result: कुल इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए जूनियर असिस्टेंट के 1262 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 515, ईडब्ल्यीएस के लिए 125, ओबीसी के लिए 338, एससी के लिए 257 और एसटी वर्ग के लिए 27 पद शामिल हैं।
