एजुकेशन

UPSSSC Excise Constable Exam: आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें चेक

UPSSSC Excise Constable Exam: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC ने आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपनी परीक्षा सिटी की जानकारी चेक कर सकते हैं।

Image

यूपी आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी

UPSSSC Excise Constable Exam: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC ने आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपनी परीक्षा सिटी की जानकारी चेक कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया में PET-2025 के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग के बाद मुख्य लिखित परीक्षा और आगे के निर्धारित शारीरिक परीक्षण समेत अन्य चरण शामिल हैं। अभ्यर्थी किसी भी अपडेट के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

ऐसे चेक करें परीक्षा सिटी

आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा की सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। वेबसाइट के होमपेज पर Important Announcement सेक्शन में जाएं। यहां आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा 2026 की परीक्षा जनपद संबंधी सूचना वाले लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद मांगी गई जानकारी, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि, दर्ज करके लॉगिन करें। स्क्रीन पर आपकी परीक्षा सिटी की जानकारी दिखाई देगी। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

20 सितंबर को होगी परीक्षा

आबकारी सिपाही भर्ती 2026 के तहत कुल 722 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब अपनी परीक्षा सिटी की जानकारी मिल गई है। हालांकि परीक्षा केंद्र का पूरा पता और अन्य जरूरी निर्देश एडमिट कार्ड में दिए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड जरूर डाउनलोड करें और उसमें दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। साथ ही परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की तैयारी भी समय रहते कर लें।

सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं

अभ्यर्थियों के लिए यह समझना बेहद जरूरी है कि जारी की गई सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। सिटी स्लिप में उम्मीदवार को परीक्षा के लिए आवंटित शहर या जनपद की जानकारी दी जाती है। परीक्षा में शामिल होने के लिए अलग से जारी किया जाने वाला वैध एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा। आयोग के अनुसार निर्धारित मुख्य परीक्षा शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article