UPSC NDA NA 2 Result 2025 Declared On upsc.gov.in: एनडीए और एनए 2 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPSC NDA Result 2025) खबर है। संघ लोक सेवा आयोग ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (UPSC NDA Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। यहां पीडीएफ में उन योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं जो अगले चरण के लिए उपस्थित हो सकेंगे।
आयोग ने 14 सितंबर, 2025 को देश भर में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
UPSC NDA NA 2 Result 2025: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPSC NDA NA 2 Result 2025 Declared लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
UPSC NDA NA 2 Result 2025: कब जारी होगा स्कोर कार्ड
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्कोर कार्ड रिजल्ट जारी होने के बाद 15 दिनों के भीतर साइट पर जारी कर दिया जाता है। अभ्यर्थी 30 दिनों के भीतर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यहां परीक्षा में 900 अंकों के प्रश्न थे, जिनमें से 300 अंक गणित के लिए और 600 अंक सामान्य योग्यता परीक्षा के लिए थे। परीक्षा की अवधि 5 घंटे की थी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
UPSC NDA NA 2 Score Card 2025: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी
- उम्मीदवार का नाम (Candidate Name)
- माता-पिता का नाम (Mthers Fathers Name)
- उम्मीदवार की जन्मतिथि (DOB)
- परीक्षा का नाम (Exam Name)
- परीक्षा में प्राप्त अंक (Achieving Marks)
- उम्मीदवार की रैंक (Candidate Rank)
- पासिंग स्टेट्स (Passing Status)
- परीक्षा का कुल अंक (Total Marks)
