UPSC GK Quiz Question: दुनिया का सबसे रेयर ब्लड ग्रुप कौन सा है? विश्व में केवल 50 लोगों के पास
- Authored by: varsha kushwaha
- Updated Jan 28, 2026, 10:29 AM IST
UPSC GK Quiz Question: यूपीएससी हो या एसएससी या फिर किसी यूनिवर्सिटी का एंट्रेंस एग्जाम, जीके सबसे महत्वपूर्ण विषय में से एक है। जिस पर आपकी पकड़ होना जरूरी है, क्योंकि यह विषय आपके स्कोरकार्ड पर एक निर्णायक भूमिका निभाता है। परीक्षा में पूछे जाने वाले जीके सवालों पर नजर डालें।
दुनिया का सबसे रेयर ब्लड ग्रुप (PHOTO- Canva)
UPSC GK Quiz Question: प्रतियोगी परीक्षाओं के वर्तमान दौर में करेंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज (GK) केवल सब्जेक्ट नहीं रह गया है, बल्कि सफलता की कुंजी बन चुका है। चाहे UPSC की कठिन परीक्षा हो, SSC के विभिन्न स्तर हों, या किसी विश्वविद्यालय का एंट्रेंस एग्जाम और इंटरव्यू हो, आपका पूरा स्कोरकार्ड और रैंकिंग इस बात पर निर्भर करती है कि आपकी सामान्य ज्ञान (General Knowledge) पर पकड़ कितनी मजबूत है।
अक्सर छात्र अपने मेन सब्जेक्ट में तो अच्छा प्रदर्शन करते है, लेकिन GK में वह मार खा जाते हैं, जिसका प्रभाव उनके स्कोरकार्ड पर साफ देखने को मिलता है। यदि आप भी किसी ऐसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं जहां GK एक निर्णायक भूमिका निभाता है, तो यह स्पेशल Trending GK सेक्शन आपके लिए खासतौर पर तैयार किया गया है। यहां आपके साथ जनरल नॉलेज के कुछ ऐसे चुनिंदा सवाल और उनके जवाब शेयर किए जाएंगे, जो न केवल परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि आपकी इंटेलेक्चुअल एबिलिटी को भी और बढ़ा देंगे। बता दें कि ज्ञान केवल परीक्षा पास करने का एक साधन नहीं है, बल्कि यह आपके व्यक्तित्व के विकास के लिए भी उतना ही अनिवार्य है।
यूपीएससी जीके के 10 सवाल
आज यूपीएससी जीके क्विज में हम ब्लड से संबंधित जानकारी शेयर करेंगे, जिसमें दुनिया के सबसे रेयर ब्लड ग्रुप के साथ यूनिवर्सल डोनर, ब्लड की खोज आदि की जानकारी देने का प्रयास करेंगे।
सवाल 1: मानव ब्लड ग्रुप की खोज सबसे पहले किसने की थी?
जवाब: मानव में ब्लड ग्रुप की सबसे पहले खो कार्ल लैंडस्टीनर (Karl Landsteiner) द्वारा वर्ष 1900-1901 में की गई थी।
सवाल 2: किस रक्त समूह को 'यूनिवर्सल डोनर कहा जाता है?
जवाब: ब्लड ग्रुप O को यूनिवर्सल डोनर कहा जाता है। लेकिन इसमें भी विशेष रूप से O नेगेटिव ब्लड ग्रुप है, जो हर पॉजिटिव और नेगेटिव ब्लड ग्रुप को ब्लड डोनेट कर सकता है, जबकि O पॉजिटिव ब्लड टाइप केवल पॉजिटिव ब्लड ग्रुप को ब्लड डोनेट कर सकता है।
सवाल 3: किस रक्त समूह को 'सर्वग्राही' यानी Universal Recipient कहा जाता है?
जवाब: ब्लड ग्रुप AB को सर्वग्राही कहा जाता है क्योंकि यह किसी भी ग्रुप का रक्त ले सकता है।
सवाल 4: ब्लड में कौन-सा तत्व निर्धारित करता है कि वह Positive होगा या Negative?
जवाब: बल्ड में मिलने वाला Rh फैक्टर यह निर्धारित करता है कि वह पॉजिटिव होगा या नेगटिव। यानी अगर आपके ब्लड में Rh मौजूद है तो ब्लड ग्रुप पॉजिटिव होता है, नहीं तो नेगेटिव।
सवाल 5: ब्लड का लाल रंग किसके कारण होता है?
जवाब: ब्लड का रंग लाल हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के कारण होता है।
सवाल 6: 'बॉम्बे ब्लड ग्रुप' क्या है? (What is Bombay Blood Group)
जवाब: बॉम्बे ब्लड ग्रुप एक अत्यंत दुर्लभ (Rare) रक्त समूह है, जिसकी खोज 1952 में मुंबई में डॉ. वाई.एम. भेंडे ने की थी। बता दें कि यह ब्लड ग्रुप लाखों में किसी एक व्यक्ति में पाया जाता है।
सवाल 7: एंटीजन और एंटीबॉडी कहां पाए जाते हैं?
जवाब: एंटीजन (Antigens) लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) की सतह पर पाए जाते हैं, जबकि एंटीबॉडी (Antibodies) रक्त के प्लाज्मा (Plasma) में पाए जाते हैं।
सवाल 9: रक्त का pH मान कितना होता है?
जवाब: मानव रक्त का pH मान लगभग 7.4 का होता है, जो इसे हल्का क्षारीय यानी Slightly Alkaline बनाता है।
सवाल 9: Rh Factor की खोज किस जीव में की गई थी?
जवाब: Rh फैक्टर की खोज रीसस (Rhesus) नामक बंदर में की गई थी। इसलिए इसे 'Rh' फैक्टर कहा जाता है।
सवाल 10: दुनिया का सबसे रेयर ब्लड कौन-सा है?
जवाब: दुनिया का सबसे रेयर यानी दुर्लभ ब्लड ग्रुप Rh-null है। यह यितना अत्यधिक दुर्लभ है कि विश्व में केवल 50 लोग है, जिसमें यह ब्लड ग्रुप पाया गया है। इसकी दुर्लभता के कारण इसे "गोल्डन ब्लड" भी कहा जाता है।