एजुकेशन

UPSC GK Quiz Question: फेसबुक का जन्मदिन और विश्व कैंसर दिवस; क्या आप जानते हैं 4 फरवरी से जुड़े ये 10 सवाल

UPSC GK Quiz Question: यूपीएससी हो या एसएससी या फिर किसी यूनिवर्सिटी का एंट्रेंस एग्जाम, जीके सबसे महत्वपूर्ण विषय में से एक है। जिस पर आपकी पकड़ होना जरूरी है, क्योंकि यह विषय आपके स्कोरकार्ड पर एक निर्णायक भूमिका निभाता है। आइए इसमें आपकी मदद करें और आज आपको 4 फरवरी के दिन हुई ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में बताएं, जिसमें फेसबुक का जन्मदिन भी शामिल है।

Image

4 फरवरी का इतिहास

UPSC GK Quiz Question: प्रतियोगी परीक्षाओं के वर्तमान दौर में करेंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज (GK) केवल सब्जेक्ट नहीं रह गया है, बल्कि सफलता की कुंजी बन चुका है। चाहे UPSC की कठिन परीक्षा हो, SSC के विभिन्न स्तर हों, या किसी विश्वविद्यालय का एंट्रेंस एग्जाम और इंटरव्यू हो, आपका पूरा स्कोरकार्ड और रैंकिंग इस बात पर निर्भर करती है कि आपकी सामान्य ज्ञान (General Knowledge) पर पकड़ कितनी मजबूत है।

अक्सर छात्र अपने मेन सब्जेक्ट में तो अच्छा प्रदर्शन करते है, लेकिन जीके में वह मार खा जाते हैं, जिसका प्रभाव उनके स्कोरकार्ड पर साफ देखने को मिलता है। यदि आप भी किसी ऐसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं जहां जीके एक निर्णायक भूमिका निभाता है, तो यह स्पेशल जीके सेक्शन आपके लिए खासतौर पर तैयार किया गया है। यहां आपके साथ जनरल नॉलेज के कुछ ऐसे चुनिंदा सवाल और उनके जवाब शेयर किए जाएंगे, जो न केवल परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि आपकी इंटेलेक्चुअल एबिलिटी को भी और बढ़ा देंगे। बता दें कि ज्ञान केवल परीक्षा पास करने का एक साधन नहीं है, बल्कि यह आपके व्यक्तित्व के विकास के लिए भी उतना ही अनिवार्य है। आइए आज 4 फरवरी को दुनिया भर में हुई विभिन्न घटनाओं से संबंधित 10 जीके प्रश्नों के बारे में जानते हैं।

4 फरवरी की ऐतिहासिक घटनाओं पर GK प्रश्नोत्तरी

1. हर साल 4 फरवरी को दुनिया भर में किस 'विश्व दिवस' के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर: 4 फरवरी को हर साल विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य कैंसर के लक्षणों के बारे में जागरूकता फैलाना और इसके वैश्विक प्रभाव को कम करना है।

2 प्रश्न. किस प्रसिद्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की शुरुआत 4 फरवरी 2004 को हुई थी?

उत्तर: 4 फरवरी को प्रसिद्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) की शुरुआत हुई थी। मार्क जुकरबर्ग ने अपने साथियों के साथ मिलकर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में इसकी नींव रखी थी।

3 प्रश्न. श्रीलंका को किस वर्ष 4 फरवरी के दिन ही ब्रिटिश शासन से पूर्ण स्वतंत्रता मिली थी?

उत्तर: 4 फरवरी 1948 में श्रीलंका अपना 'राष्ट्रीय दिवस' (Independence Day) मनाता है।

4 प्रश्न. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारत में 4 फरवरी को कौन सी बड़ी घटना हुई थी?

उत्तर: भारत में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 4 फरवरी 1922 चौरी चौरा कांड। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पास हुई इस हिंसा के बाद महात्मा गांधी ने 'असहयोग आंदोलन' वापस ले लिया था।

5 प्रश्न. महान भारतीय शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी का जन्म 4 फरवरी को किस वर्ष हुआ था?

उत्तर: भारत के महान शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी का जन्म 4 फरवरी 1922 में हुआ था। उन्हें साल 2008 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से नवाजा गया था।

6 प्रश्न. किस अमेरिकी राष्ट्रपति ने 4 फरवरी 1861 को 'कॉन्फेडरेट स्टेट्स ऑफ अमेरिका' के गठन की घोषणा की थी?

उत्तर: 4 फरवरी 1861 में 'कॉन्फेडरेट स्टेट्स ऑफ अमेरिका' के गठन की घोषणा 'जेफरसन डेविस' ने की थी। जो अमेरिकी गृहयुद्ध (सिविल वार) के इतिहास की एक प्रमुख कड़ी थी।

7 प्रश्न. 4 फरवरी 1974 को किस प्रसिद्ध भारतीय भौतिक विज्ञानी का निधन हुआ था?

उत्तर: 4 फरवरी 1974 में प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी सत्येंद्र नाथ बोस का निधन हुआ था। उन्होंने अल्बर्ट आइंस्टीन के साथ मिलकर 'बोस आइंस्टीन सांख्यिकी' का फॉर्मुलेट किया था।

8 प्रश्न. 4 फरवरी 1938 में दुनिया की किस पहली पूर्ण लंबाई वाली एनिमेटेड फीचर फिल्म का प्रीमियर हुआ था?

उत्तर: इस दिन वॉल्ट डिज़्नी द्वारा बनाई गई 'स्नो व्हाइट एंड द सेवन ड्वार्फ्स' (Snow White and the Seven Dwarfs) का प्रीमियर हुआ था।

9 प्रश्न. 4 फरवरी 1998 को किस एशियाई देश में आए भीषण भूकंप में 4,000 से अधिक लोग मारे गए थे?

उत्तर: अफगानिस्तान के तखर प्रांत में आज ही के दिन 1998 में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। इस घटना में 4,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

10 प्रश्न. 4 फरवरी 1994 को 'अमेरिका' ने किस देश के खिलाफ लगे 19 साल पुराने व्यापारिक प्रतिबंधों को हटा लिया था?

उत्तर: 4 फरवरी 1994 में अमेरिका ने वियतनाम पर लगे 19 साल का पुराने व्यापारिक प्रतिबंधों को हटाया था।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article