एजुकेशन

UPSC GK Quiz Question: दुनिया का वह देश, जिसके दो-दो नेशनल फ्लैग, जानें नाम

UPSC GK Quiz Question: यूपीएससी हो या एसएससी या फिर किसी यूनिवर्सिटी का एंट्रेंस एग्जाम, जीके सबसे महत्वपूर्ण विषय में से एक है। जिस पर आपकी पकड़ होना जरूरी है, क्योंकि यह विषय आपके स्कोरकार्ड पर एक निर्णायक भूमिका निभाता है। आइए आज आपको दुनिया के नेशनल फ्लैग से संबंधित परीक्षा में पूछे जाने वाले जीके प्रश्नों पर नजर डालें।

UPSC GK Quiz Question

दुनिया का वह देश कौन-सा है जिसके पास दो नेशनल फ्लैग है? (Photo- Canva)

UPSC GK Quiz Question: प्रतियोगी परीक्षाओं के वर्तमान दौर में करेंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज (GK) केवल सब्जेक्ट नहीं रह गया है, बल्कि सफलता की कुंजी बन चुका है। चाहे UPSC की कठिन परीक्षा हो, SSC के विभिन्न स्तर हों, या किसी विश्वविद्यालय का एंट्रेंस एग्जाम और इंटरव्यू हो, आपका पूरा स्कोरकार्ड और रैंकिंग इस बात पर निर्भर करती है कि आपकी सामान्य ज्ञान (General Knowledge) पर पकड़ कितनी मजबूत है।

अक्सर छात्र अपने मेन सब्जेक्ट में तो अच्छा प्रदर्शन करते है, लेकिन जीके में वह मार खा जाते हैं, जिसका प्रभाव उनके स्कोरकार्ड पर साफ देखने को मिलता है। यदि आप भी किसी ऐसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं जहां जीके एक निर्णायक भूमिका निभाता है, तो यह स्पेशल जीके सेक्शन आपके लिए खासतौर पर तैयार किया गया है। यहां आपके साथ जनरल नॉलेज के कुछ ऐसे चुनिंदा सवाल और उनके जवाब शेयर किए जाएंगे, जो न केवल परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि आपकी इंटेलेक्चुअल एबिलिटी को भी और बढ़ा देंगे। बता दें कि ज्ञान केवल परीक्षा पास करने का एक साधन नहीं है, बल्कि यह आपके व्यक्तित्व के विकास के लिए भी उतना ही अनिवार्य है। आइए आज दुनिया के विभिन्न देशों के नेशनल फ्लैग पर 10 जीके के प्रश्नों के बारे में जानते हैं।

जीके 10 महत्वपूर्ण सवाल (GK Quiz Question)

1. दुनिया का एकमात्र ऐसा कौन सा देश है जिसका झंडा वर्गाकार या आयताकार नहीं है?

उत्तर: नेपाल दुनिया का इकलौता देश है, जिसके झंडे का आकार तिरछा (Non-quadrilateral) है, जो दो त्रिकोणीय आकृतियों से मिलकर बना है।

2. किस देश के झंडे पर उस देश का मानचित्र बना हुआ है?

उत्तर: साइप्रस (Cyprus) देश के सफेद झंडे के बीच में देश का तांबे के रंग का नक्शा और नीचे जैतून की दो शाखाएं बनी हैं।

3. दुनिया का सबसे पुराना राष्ट्रीय ध्वज किस देश का है, जो अभी भी उपयोग में है?

उत्तर: डेनमार्क का नेशनल फ्लैग दुनिया का सबसे पुराना नेशनल फ्लैग है। इस फ्लैग का नाम 'डेनब्रॉग' (Dannebrog) और यह झंडा 13वीं शताब्दी (1219 ई.) से लगातार इस्तेमाल हो रहा है।

4. वह एकमात्र देश कौन सा है जिसके झंडे पर 'AK-47' राइफल का चित्र बना है?

उत्तर: मोजाम्बिक (Mozambique) देश के नेशनल फ्लैग पर 'AK-47' राइफल का चित्र है। यह रक्षा और सतर्कता का प्रतीक माना जाता है।

5. किस देश के झंडे के दोनों तरफ अलग-अलग डिजाइन (Double-sided) बने हुए हैं?

उत्तर: पराग्वे (Paraguay) वह देश है, जिसके झंडे के दोनों तरफ अलग-अलग डिजाइन है। झंडे के सामने की तरफ राष्ट्रीय कोट-ऑफ-आर्म्स है और पीछे की तरफ 'राजस्व का खजाना' (Treasury Seal) बना है।

6. वह कौन सा देश है जिसके झंडे में केवल दो रंग हैं और वह दुनिया के सबसे प्रसिद्ध डिजाइनों में से एक है?

उत्तर: कनाडा के झंडे में केवल दो रंग लाल और सफेद है। झंडे के बीच में लाल रंग का 'मेपल लीफ' (Maple Leaf) बना है।

7. दुनिया के किस देश के झंडे में सबसे अधिक रंगों का प्रयोग किया गया है?

उत्तर: बेलीज (Belize) के झंडे के बीच में बने आधिकारिक सील में बहुत सारे रंगों का उपयोग हुआ है। इसमें करीब 12 रंग है।

8. 'यूनियन जैक' (Union Jack) किस देश के राष्ट्रीय ध्वज को कहा जाता है?

उत्तर: यूनाइटेड किंगडम (UK) का झंडा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे कई अन्य देशों के झंडों के एक कोने में भी दिखाई देता है।

9. वह कौन सा देश है जिसके झंडे पर एक बाइबल (Bible) खुली हुई दिखाई देती है?

उत्तर: डोमिनिकन गणराज्य (Dominican Republic) के झंडा दुनिया का एकमात्र झंडा है जिस पर बाइबल का चित्रित है।

10. दुनिया के किस देश के पास दो नेशनल फ्लैग हैं?

उत्तर: बोलीविया दुनिया के इकलौता देश है, जिसके पास दो नेशनल ध्वज हैं। एक का नाम "La Tricolor" (ला ट्राइकलर) है, तो वहीं दूसरे का नाम "Wiphala" विफाला है।

दुनिया के विभिन्न देशों में नेशनल फ्लैग है, जिनकी एक अलग खासियत और विशेषता हैं। इसलिए प्रतियोगी परीक्षा में कुछ खास तरह के फ्लैग के बारे में विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं, जिससे आपके सामान्य ज्ञान को टेस्ट किया जाता है।

varsha kushwaha
varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article