एजुकेशन

UPSC ESE Prelims 2025: जारी हुआ इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा का शिड्यूल, upsc.gov.in से करें चेक

UPSC ESE Prelims 2025 Schedule: यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 के लिए अपना कार्यक्रम जारी कर दिया है। UPSC ESE 2025 की आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि परीक्षा 8 जून, 2025 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

Image

यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स 2025 शेड्यूल जारी (image - canva)

UPSC ESE Prelims 2025 Schedule in Hindi: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 के लिए पूरा शिड्यूल जारी कर दिया है। UPSC ESE Prelims 2025 Time Table के अनुसार, परीक्षा 8 जून, 2025 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। UPSC ESE Prelims 2025 Exam का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा, जिसमें पेपर I सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और पेपर II दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित है।

UPSC ESE Prelims 2025 Schedule Download

जो उम्मीदवार UPSC ESE Exam में शामिल होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के अलावा नीचे खबर से UPSC ESE Prelims 2025 Schedule Download करें।

UPSC ESE Prelims 2025 Last Date to Registration

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर, 2024 है और आवेदन पत्र की सुधार विंडो 23 से 29 नवंबर, 2024 तक खोली जाएगी।

UPSC ESE Prelims 2025

UPSC ESE पेपर 1 में 200 अंकों के प्रश्न होंगे और पेपर 2 300 अंकों का होगा। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार 10 अगस्त, 2025 को होने वाली मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 457 रिक्तियों को भरना है।

पहली शिफ्ट (9:30 बजे से 11:30)

  • पेपर-I: General Studies and Engineering Aptitude
  • परीक्षा का मोड: Objective or Multiple Type Questions
  • कितने घंटे की होगी परीक्षा: Duration: 2 hours
  • अंक: 200 marks
  • विषय: General Studies and Engineering Aptitude

दूसरी शिफ्ट (दोपहर 2 से शाम 5):

  • पेपर II: Discipline-specific paper
  • परीक्षा का मोड: Objective or Multiple Type Questions
  • कितने घंटे की होगी परीक्षा: 3 hours
  • अंक: 300 marks
  • विषय: Discipline-specific, technical questions based on civil, mechanical, electrical, electronics, and telecommunication engineering.

UPSC ESE 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ESE 2025 Registration Link पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फॉर्म भरें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और इसे जमा करें।

अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article