एजुकेशन

UPSC ESE 2025: फिर शुरू हुए आवेदन, इच्छुक उम्मीदवार ईएसई परीक्षा के लिए upsc.gov.in से करें आवेदन

UPSC ESE 2025 Apply Online Window Re open: यूपीएससी ईएसई 2025 के लिए आवेदन विंडो फिर से खोल दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जानें UPSC ESE 2025 Apply Online Last Date

Image

यूपीएससी ईएसई 2025 ऑनलाइन आवेदन लिंक री एक्टिवेट किया गया (Image - Canva)

UPSC ESE 2025 Apply Online Last Date: संघ लोक सेवा आयोग ने आज 18 अक्टूबर, 2024 को यूपीएससी ईएसई 2025 के लिए आवेदन विंडो फिर से खोल दी है। जो उम्मीदवार इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए ये वाकई सुनहरा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर आवेदन करने के लिए सीधा लिंक पा सकते हैं। हालांकि खबर में भी UPSC ESE 2025 Apply Online Link दिया गया है। जानें कब तक खुली है आवेदन के लिए विंडो

UPSC ESE 2025 Date

आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर, 2024 है। सुधार विंडो 23 नवंबर को फिर से खुलेगी और 29 नवंबर, 2024 को बंद होगी।

UPSC ESE 2025 Notification

जिन उम्मीदवारों ने पहले ही परीक्षा के लिए आवेदन कर दिया है, उन्हें फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, वे 18 अक्टूबर से 22 नवंबर, 2024 तक आवेदन विंडो के दौरान अपने ओटीआर प्रोफाइल में सुधार कर सकते हैं। ध्यान रहे, इन परीक्षा के लिए 21 से 30 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

सरकार द्वारा भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (आईआरएमएस) को इसके उप-कैडरों सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिग्नल और टेलीकॉम और स्टोर के साथ ईएसई, 2025 की योजना में शामिल करने का निर्णय लेने के बाद आवेदन विंडो को फिर से खोलने का निर्णय लिया गया।

UPSC ESE 2025 Apply Online

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें

  • UPSC Official Website upsc.gov.in पर जाएं।
  • परीक्षा लिंक पर क्लिक करें और एक सूची सामने आएगी।
  • अब Exam Link पर क्लिक करें और फिर एक नया पेज खुलेगा।
  • आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण विवरण भरें।
  • एक बार हो जाने के बाद, खाते में लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

कब होगी परीक्षा

UPSC Engineering Services (Preliminary) Examination, 2025 का आयोजन 8 जून, 2025 को किया जाएगा। इस भर्ती अभियान से संगठन में 232 पद भरे जाएंगे। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in देख सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article