एजुकेशन

UPSC 2022 Result: यूपीएससी 2022 में लड़कियों ने मारी बाजी, इशिता किशोर ने किया टॉप

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 23, 2023, 02:26 PM IST

UPSC 2022 Result: संघ लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यूपीएससी 2022 में इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। इशिता किशोर ने ऑल इंडिया लेवल पर टॉप किया है।

Image

upsc civil services exam result 2022

UPSC 2022 Civil Service Exam Result: संघ लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। काफी दिनों से अभ्यर्थी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे और आयोग ने मंगलवार दोपहर परिणाम जारी कर दिया। यूपीएससी 2022 में इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। इशिता किशोर ने ऑल इंडिया लेवल पर टॉप किया है। यूपीएससी द्वारा जारी सिविल सेवा परीक्षा की मेरिट लिस्ट में कुल 933 अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं।

UPSC 2022 Civil Service Exam Topper List

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में इशिता किशोर ने पहला स्थान पाया है, वहीं दूसरी स्थान पर गरिमा लोहिया, तीसरे स्थान पर उमा हरथी एन , चौथे स्थान पर स्मृति मिश्रा, पांचवे स्थान पर मयूर हजारिका, छठवें नंबर पर गहना नव्या जेम्स, सातवें स्थान पर वसीम अहमद भट्ट, आठवें स्थान पर अनिरुद्ध यादव, नौंवे नंबर पर कनिका गोयल और 10वें स्थान पर राहुल श्रीवास्तव हैं।

How to download UPSC CSE Final Result 2022

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • फिर 'Final Result - Civil Services Examination, 2022' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने यूपीएससी रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
upsc civil services exam result 2022 Topper List

upsc civil services exam result 2022 Topper List

180 अभ्यर्थी बनेंगे आईएएस

इस परीक्षा को पास करने के बाद 180 अभ्यर्थी आईएएस बनेंगे जबकि 38 अभ्यर्थी आईएफएस बनेंगे। 200 अभ्यर्थियों को आईपीएस बनने का मौका मिलेगा। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1022 पद भरे जाने हैं। बता दें कि 18 अप्रैल तक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू राउंड हुए थे। 30 जनवरी से साक्षात्कार प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी। मुख्य परीक्षा में पास 2529 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया था।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article