UPPSC RO ARO Admit Card 2025 OUT: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) आरओ/ एआरओ (समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी) प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड आखिरकार आज 17 जुलाई 2025 को जारी कर दिया है। हजारों में छात्र इस महत्वपूर्ण दस्तावेज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, आयोग ने UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट - uppsc.up.nic.in पर प्रवेश पत्र जारी किया है, उम्मीदवार खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से UPPSC RO ARO Admit Card 2025 Download कर सकते हैं।
कब है परीक्षा
इस परीक्षा का आयोजन 27-07-2025 को किया जाएगा, आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के अलावा यहां बताए तरीके से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
UPPSC RO ARO Admit Card 2025 How to Download
- uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर Admit Card for R.O. /A.R.O. (PRELIMS) EXAMINATION - 2023 के सामने Server 1, 2 या 3 वाले लिंक पर क्लिक करें।
- या फिर यहां सर्वर 1 डाउनलोड लिंक के लिए क्लिक करें - Direct Link for Download HAll Ticket
परीक्षा के बारे में
यूपीपीएससी आरओ/ एआरओ परीक्षा बहुप्रतीक्षित राज्य स्तरीय भर्ती परीक्षाओं में से एक है, जिसमें विज्ञापन संख्या ए-7/ई-1/2023 के अंतर्गत 411 रिक्तियों की घोषणा की गई है।
ध्यान रहे
सभी परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक पहचान की जाएगी, ताकि किसे तरह की धोखेबाजी न हो सके, यही नहीं, आइरिस कैप्चरिंग भी अनिवार्य है, जिससे सही अभ्यर्थी की पहचान सुनिश्चित हो सके।
