एजुकेशन

UPPSC RO ARO Admit Card 2024: इस तारीख को आएगा यूपीपीएससी RO व ARO एडमिट कार्ड, आयोग ने जारी की सूचना

UPPSC RO ARO Exam 2024, UPPSC RO ARO Admit Card 2024 Date: यूपी समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी को किया जाएगा। आयोग ने आज यूपीपीएससी RO व ARO एडमिट कार्ड 2024 डेट भी जारी कर दी है।

Image

UPPSC RO ARO Admit Card 2024

UPPSC RO ARO Exam 2024, UPPSC RO ARO Admit Card 2024 Date: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख (UPPSC RO ARO Admit Card 2024 Date) घोषित कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर नोटिस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी यूपीपीएससी RO व ARO एडमिट कार्ड 2024 डेट चेक कर सकते हैं।

UPPSC RO ARO Exam 2024 Date: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

यूपीपीएससी RO व ARO प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी 2024 (रविवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। इस परीक्षा के तहत दो पेपर होंगे। पहले पेपर में जनरल स्टडीज से 140 अंको के 140 सवाल और दूसरे पेपर में जनरल हिंदी से 60 अंको के 60 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

UPPSC RO ARO Admit Card 2024: इस तारीख को जारी होगा एडमिट कार्ड

जारी सूचना के अनुसार, यूपीपीएससी RO व ARO एडमिट कार्ड 2 फरवरी से जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को भी ध्यान से जरूर पढ़ लें।

How to Download UPPSC RO ARO Admit Card 2024

  • यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर RO व ARO प्रीलिम्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UPPSC RO ARO Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के कुल 411 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 44900 रुपए से 142400 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article