UPPSC Recruitment 2025: यूपीपीएससी के 2158 पदों की भर्ती के लिए क्या है पात्रता, किन पदों पर कर सकेंगे अप्लाई
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Dec 25, 2025, 06:35 PM IST
UPPSC Recruitment 2025 Notification: "उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग" (Uttar Pradesh Public Service Commission) ने विभिन्न ग्रुप ए और बी के 2158 पदों को भरने के लिए एक विज्ञप्ति जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 22 जनवरी 2026 तक चलेगी।
UPPSC Recruitment 2025 26
UPPSC Recruitment 2025 Notification Pdf: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने हाल ही में ग्रुप A और B पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2158 वैकेंसी को भरा जाएगा। इन पदों में मेडिकल ऑफिसर, वेटरनरी ऑफिसर, डेंटल सर्जन, होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, और डेंटल सर्जन आदि शामिल हैं। जारी वैकेंसी के लिए सिलेक्शन प्रोसेस में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है।
UPPSC Recruitment 2025 Official Website
इच्छुक उम्मीदवार यूपीपीएससी द्वारा जारी 2158 वैकेंसी के लिए uppsc.up.nic.in से आवेदन कर सकेंगे।
Important Dates, जरूरी तारीखें
- UPPSC Recruitment 2025 Apply Online Start Date: 22 दिसंबर 2025
- UPPSC Recruitment 2025 Last Date: 29 जनवरी 2026
- फी जमा करने की अंतिम तिथि: 29 जनवरी 2026
UPPSC Recruitment 2025 Age
इच्छुक उम्मीदवार जिनकी उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच है, वे इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे।
UPPSC Recruitment 2025 Application Fee, आवेदन की फीस
- सामान्य /ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 105 रुपये
- एससी / एसटी: 65 रुपये
- एक्स सर्विसमैन के लिए: 65 रुपये
- दिव्यांगजन के लिए: 25 रुपये
सैलरी पद के अनुसार अलग अलग है। चयनित लोगो को 56100 रुपये से 177500 रुपये तक दिए जाएंगे।