एजुकेशन

UPPSC PCS Result 2023: जारी होने जा रहा यूपी पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट, uppsc.up.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 25, 2023, 03:17 PM IST

UPPSC PCS Result 2023, UPPSC PCS Prelims Result 2023 Date: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी करने जा रहा है। इस परीक्षा का आयोजन 14 मई को किया गया था।

Image

UPPSC PCS Result 2023

Photo : iStock

UPPSC PCS Result 2023, UPPSC PCS Prelims Result 2023 Date: यूपी पीसीएस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा यानी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा (UP PCS Prelims Exam 2023) का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

UPPSC PCS Prelims Exam 2023: इतने अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल

यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 14 मई को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक किया गया था। यह परीक्षा 51 जिलों के 1241 केंद्रों पर हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा के लिए 5,65,459 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि, परीक्षा में 3,41,392 अभ्यर्थी यानी 60.37 फीसदी ही शामिल हुए थे।

UP PCS Prelims Result 2023 Date: कब तक जारी होगा रिजल्ट

यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 22 मई को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 24 मई तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। अब इस परीक्षा का रिजल्ट जुलाई के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

How to download UPPSC PCS Prelims Result 2023

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूपी पीसीएस रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • आप अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
UPPSC PCS Exam 2023: प्रीलिम्स में इतने नंबर जरूरी

यूपी पीसीएस प्रीलिम्स में पास होने के लिए जनरल और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। वहीं, एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में बैठने के योग्य होंगे। यह परीक्षा सितंबर में आयोजित किए जाने की संभावना है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article