एजुकेशन

UPPSC PCS Result 2023: जारी हुआ यूपी पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 26, 2023, 10:52 PM IST

UPPSC PCS Result 2023, UPPSC PCS Prelims Result 2023 Out: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर आज जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के माध्यम से यूपी पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 पीडीएफ चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UPPSC PCS Result 2023

UPPSC PCS Result 2023, UPPSC PCS Prelims Result 2023 at uppsc.up.nic.in: यूपी पीसीएस रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा यानी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 26 जून को जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से यूपी पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

UPPSC PCS Prelims Result 2023: इतने अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल

यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 14 मई को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक किया गया था। जारी सूचना के अनुसार, इस परीक्षा के लिए कुल 565459 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। जबकि, परीक्षा में केवल 345022 अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे।

UP PCS Prelims Result 2023: इतने अभ्यर्थी हुए सफल

आयोग की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा में इस साल कुल 4047 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इन अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। आयोग द्वारा यूपी पीसीएस मेन एग्जाम 2023 का आयोजन सितंबर में किया जाएगा। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं।

How to download UPPSC PCS Prelims Result 2023

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूपी पीसीएस रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
UP PCS Main Exam 2023: मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जल्द

यूपी पीसीएस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में 173 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आयोग अब मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम और मुख्य परीक्षा के लिए सफल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया के संबंध में नोटिस जल्द जारी करेगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article