एजुकेशन

UPPSC PCS J Marksheet 2022: जारी हुई यूपी पीसीएस जे मार्कशीट, uppsc.up.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

UPPSC PCS J Marksheet 2022, UP PCS J Marksheet 2022: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य न्यायिक सेवा परीक्षा की मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से यूपी पीसीएस जे मार्कशीट 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UPPSC PCS J Marksheet 2022

UPPSC PCS J Marksheet 2022, UP PCS J Marksheet 2022: यूपी पीसीएस जे मार्कशीट का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राज्य न्यायिक सेवा परीक्षा (UPPSC PCS J Exam 2022) की मार्कशीट जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से यूपी पीसीएस जे मार्कशीट 2022 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

UPPSC PCS J Exam 2022: कब हुई पीसीएस जे परीक्षा

आयोग द्वारा पीसीएस जे प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी किया गया और इसके नतीजे 16 मार्च को जारी किए गए। इस परीक्षा में सफल 3145 अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा 23 मई, 24 मई और 25 मई को आयोजित की गई। आयोग द्वारा मेन्स रिजल्ट 1 अगस्त और इंटरव्यू का रिजल्ट 30 अगस्त को जारी किया गया।

UPPSC PCS J Result 2022: इतने अभ्यर्थी हुए सफल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी पीसीएस जे एग्जाम के लिए कुल 795565 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि, अधिसूचित पदों पर नियुक्ति के लिए कुल 302 अभ्यर्थियों को योग्य घोषित किया गया है। सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से यूपी पीसीएस जे मार्कशीट 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।

How to Download UPPSC PCS J Marksheet 2022

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • फिर यूपी पीसीएस जे मार्कशीट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी यूपी पीसीएस जे मार्कशीट 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।

UPPSC PCS J Exam 2022: कितने पदों पर होगी भर्ती

यूपी पीसीएस जे परीक्षा के माध्यम से कुल 303 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 10 दिसंबर से 6 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article