UPPSC Exam Calendar 2025 Released: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की तरफ से नया वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इस कैलेंडर के माध्यम से आने वाली परीक्षाओं की नई तारीख घोषित कर दी गई है। इसमें फरवरी 2025 से लेकर दिसंबर 2025 तक का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस कैलेंडर के अनुसार, यूपी पीसीएस मेन्स परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी गई है।
यूपीपीएससी की तरफ से जारी कैलेंडर के अनुसार यूपी स्टाफ नर्स मुख्य परीक्षा फरवरी माह में ही आयोजिक होने वाली है। बता दें कि एग्जाम कैलेंडर में दी गई तारीखों को बदला भी जा सकता है। कैलेंडर चेक करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें। आइए जानते हैं कब कौन सी परीक्षा होगी।
UPPSC Exam Date and Time: कब होगी कौन सी परीक्षा?
- साल 2023 में निकली यूपी स्टाफ नर्स यूनानी भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी 2025 को होगा।
- यूपी स्टाफ नर्स आयुर्वेदिक मुख्य परीक्षा का आयोजन 23 फरवरी 2025 को होगा।
- यूपी स्टेट एग्रीकल्चर मेन्स परीक्षा 23 मार्च 2025 को होगी।
- यूपी स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 20 अप्रैल 2025 को होगी।
- साइंटिफिक ऑफिसर स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन 18 मई 2025 को होगा।
- यूपी पीसीएस 2024 के लिए मेन्स परीक्षा का आयोजन 29 जून 2025 को होगा।
- यूपी स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस मेन्स परीक्षा का आयोजन 28 सितंबर 2025 को होगा।
UPPSC Exam Calendar 2025 यहां डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें।
UPPSC Calendar 2025 कैसे डाउनलोड करें?
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से नए एग्जाम कैलेंडर को ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी कर दिया गया है। लाखों की संख्या में परीक्षार्थी इस एग्जाम कैलेंडर का इंतजार कर रहे थे। नई भर्तियो के नोटिफिकेशन का भी इंतजार है और पुरानी भर्तियो के पूरा होने का भी इंतजार था।
