UP PGT Exam 2025: उत्तर प्रदेश में प्रवक्ता के पदों के लिए होने वाली पीजीटी परीक्षा टाल दी गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 15 और 16 अक्टूबर को होने वाले इस एग्जाम को लेकर प्रेस नोट जारी करते हुए जानकारी दी। हालांकि, एग्जाम कब होंगे, इसे लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है। सबसे पहले इस भर्ती परीक्षा को कराने का फैसला 11 व 12 अप्रैल को हुआ था।
2022 में शुरू हुए थे आवेदन (UP PGT Exam Registration)
पीजीटी और टीजीटी की भर्ती प्रक्रिया 9 जून 2022 को ही शुरू हो गई थी। 3539 टीजीटी और 624 पीजीटी पदों पर ये भर्ती होनी थी। आवेदन की अंतिम तारीख भी 9 जुलाई 2022 रखी गई थी, जिसे बाद में एक हफ्ता बढ़ाकर 16 जुलाई 2022 कर दिया गया था। लेकिन अब तीन साल होने के बावजूद भी एग्जाम नहीं हो सके हैं।
क्यों स्थगित हुई परीक्षा? (UP PGT Exam Posponed)
पहले भी तीन बार ये परीक्षा स्थगित हो चुकी है। ऐसे में अगली बार परीक्षा होने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। आयोग ने चौथी बार भी पीजीटी परीक्षा स्थगित की है, जिसके बाद छात्रों में निराशा का माहौल बना हुआ है। आयोग द्वारा जारी नोटिस में लिखा हुआ है कि परीक्षा की तिथि की सूचना बाद में अलग से आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। परीक्षा स्थगित होने के पीछे अपरिहार्य कारण बताए गए हैं। साथ ही एग्जाम की अगली तिथि की घोषणा अभी नहीं की गई है।
पहले भी स्थगित हो चुकी परीक्षा (Why UP PGT Exam Posponed)
प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के 3,539 पदों व प्रवक्ता के 624 पदों पर कई बार पहले भी परीक्षा स्थगित हो चुकी है। पहले भी टीचीटी-पीजीटी परीक्षा को लेकर शिक्षा सेवा चयन आयोग की कार्यप्रणाली लगातार सवालों के घेरे में रही है।
पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर कीर्ति पांडेय कि विदाई के दिन 26 सितंबर को इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि एग्जाम समय से नहीं हो पाएगा लेकिन कार्यवाहक अध्यक्ष ने शासन के निर्देशों के क्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर का साक्षात्कार करने और भर्ती का आयोजन करने की बात कही थी।
