एजुकेशन

UP School Holiday Extended: यूपी के स्कूलों में छुट्टियां बढीं, अब इस तारीख तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

UP School Summer Holiday Extended: उत्तर प्रदेश में गर्मी का पारा बढ़ता ही जा रहा है। भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। नए आदेश के अनुसार, यूपी के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 24 जून तक के लिए बढ़ा दी गई हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षक संगठनों ने गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने की मांग की थी।

Image

यूपी के स्कूलों में छुट्टियां बढीं

Photo : Times Now Digital

UP School Summer Holiday Extended: उत्तर प्रदेश में गर्मी का पारा बढ़ता ही जा रहा है। भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। नए आदेश के अनुसार, यूपी के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 24 जून तक के लिए बढ़ा दी गई हैं। वहीं, बच्चों के लिए स्कूल 28 जून तक बंद रहेंगे। बता दें कि पहले स्कूलों को शिक्षकों के लिए खोलने की तैयारियां की जा रही थी। इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने जानकारी दी है। भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षक संगठनों ने गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने की मांग की थी।

गर्मी की वजह से स्कूल में विद्यार्थी बीमार न पड़े इसे लेकर विभाग ने चिंता जताई थी। खबर है कि अपने स्तर पर कुछ जिलों में जिलाधिकारियों द्वारा छुट्टियां आगे कर दी गई है। ऐसे में सभी जिलों में छुट्टियों को लेकर एकरूपता बनी रहे इस पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

पिछले साल 30 जून तक बंद थे स्कूल

पिछले साल की बात करें तो परिषदीय स्कूल 30 जून तक नहीं खोले गए थे। ऐसे में अब इस साल भी छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। यूपी के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 24 जून तक के लिए बढ़ा दी गई हैं। वहीं, बच्चों के लिए स्कूल 28 जून तक बंद रहेंगे। इस फैसले के बाद स्कूल के शिक्षकों को काफी राहत मिलने वाली है।

उत्तर प्रदेश में इन दिनों अधिकतम तापमान 40 से लेकर 46 डिग्री के आसपास बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान प्रयागराज में 46.3 डिग्री तक पहुंच गया। वाराणसी, प्रयागराज, इलाहाबाद में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा को भेजे पत्र में कहा था कि छुट्टियां बढ़ाई जानी चाहिए।

यूपी में भीषण गर्मी

उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, जिसने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। आसमान से आग बरस रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने चार दिन भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के मुताबिक 12 जून से 15 जून तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में प्रचंड गर्मी और लू का कहर देखने को मिलेगा। वहीं तापमान में भी बढ़ोतरी की अनुमान जताया गया है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article