एजुकेशन

UP School Closed Today: यूपी में ठंड और कोहरे का सितम, जानें किस किस जिले में आज स्कूल हैं बंद

UP School Closed Today, Winter Vacation News: उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का सितम जारी है। सहारनपुर से लेकर गोरखपुर तक पूरा यूपी ठंड की चपेट में है। इस वजह से स्कूलों में विंटर वेकेशन बढ़ा दी गई है। जानें किस किस जिले में आज स्कूल हैं बंद-

Image

UP School Closed Winter Vacation Extended

UP School Closed Today, Winter Vacation News: उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का सितम जारी है। सहारनपुर से लेकर गोरखपुर तक पूरा यूपी ठंड की चपेट में है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी और बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में कंपकंपाती ठंड ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। इससे शीतलहर बढ़ गई है। इस वजह से स्कूलों में विंटर वेकेशन बढ़ा दी गई है। लखनऊ जिला प्रशासन ने आठवीं क्लास तक के स्कूलों की छुट्ट‍ियों को 18 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। कड़ाके की ठंड के चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूल-कॉलेजों की छुट्टियों का फिर आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

Winter Vacation: ग्रेटर नोएडा में 16 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

ठंड की स्थिति को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूलों में 16 जनवरी तक नर्सरी से आठवीं कक्षा तक छुट्टी रहेगी। वहीं, कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक आयोजित की जाएंगी। गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने आदेश जारी किए हैं। कानपुर में प्लेग्रुप से 8वीं तक के स्कूल 17 जनवरी तक बंद रहेंगे। कानपुर बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने आदेश दिया है कि शीतलहर और घना कोहरा होने की वजह से प्लेग्रुप से लेकर 8वीं तक स्कूल बंद रहेंगे। गोंडा में डीएम नेहा शर्मा के आदेश पर जूनियर हाईस्कूल कक्षा तक के छात्रों की छुट्टी 17 जनवरी तक बढाई गई।

UP School Winter Break: मेरठ में कब तक स्कूल बंद

सर्दी के प्रकोप को देखते हुए बेसिक शिक्षा के सचिव निर्देश पर मेरठ जिलाधिकारी ने आदेश दिया है कि 8वीं तक के स्कूल 18 जनवरी को खुलेंगे। वहीं 20 जनवरी तक यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 5वीं कक्षा तक के विद्यालय बंद रहेंगे।

आगरा जिले में अभी तक यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 5वीं कक्षा तक के विद्यालय 20 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। वहीं अब कक्षा 8वीं तक के स्कूलों का अवकाश भी बढ़ा दिया गया है।

Winter Holiday: पंजाब 20 जनवरी 2024 तक बंद रहेंगे स्कूल

कड़ाके की सर्दी को देखते हुए पंजाब सरकार ने रविवार को सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में सभी प्राथमिक कक्षाओं के लिए 20 जनवरी तक छुट्टियों की घोषणा की। स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आदेश जारी किया है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article