UP School Closed News, School closed In Bulanshahr, Anupshahr: यूपी के बुलंदशहर जिले के अनूपशहर में लक्खी कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की शुरुआत हो (UP School Closed News) चुकी है। यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान का भी एक अहम हिस्सा माना (School closed In Bulanshahr) जाता है। यहां कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के चलते 3 नवंबर से 6 नवंबर 2025 तक स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह आदेश बेसिक शिक्षा अधिकारी, बुलंदशहर द्वारा जारी किया गया है। यहां मेले का मुख्य स्नान 3 नवंबर 2025 की मध्यरात्रि से 5 नवंबर 2025, बुधवार तक है। यही कारण है कि स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
School closed In Bulanshahr, Anupshahr: 3 से 6 नवंबर तक स्कूलों में छुट्टी
मेले के दौरान भीड़भाड़ और सुरक्षा के मद्देनज़र बेसिक शिक्षा अधिकारी, बुलंदशहर द्वारा जिले के सभी विद्यालयों में 3 नवंबर से 6 नवंबर 2025 तक अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय विद्यार्थियों और अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, क्योंकि मेले के दौरान सड़कों पर भारी यातायात और आवागमन प्रभावित रहता है। ध्यान रहे यह आदेश सिर्फ और सिर्फ अनूपशहर कस्बे के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूलों के लिए है। जिले के अन्य सभी स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थान खुलेंगे।
UP School Closed News: हर व्यक्ति होता है शामिल
बता दें अनूपशहर का यह ऐतिहासिक मेला धार्मिक ही नहीं बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक भी है। यहां हर वर्ग, आयु और हर समुदाय के लोग भाग लेते हैं। स्थानीय व्यापारियों के लिए भी यह मेला आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है।
