एजुकेशन

UP School Closed: यूपी में सर्दी का सितम, बरेली सहित इन जिलों में बढ़ाई गई विंटर वेकेशन

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 18, 2024, 09:30 AM IST

Up School Closed News New Winter Vacation Extended: यूपी के कई जिलों में भीषण ठंड को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी बढ़ा दी गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने की वजह से यूपी के अधिकांश जिले कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। सीबीएसई बोर्ड,आईसीएसई बोर्ड और परिषदीय समेत सभी बोर्डों के स्कूल बंद रहेंगे।

Image

Winter Vacation Extended in UP

UP School Closed News New Winter Vacation Extended: यूपी के कई जिलों में भीषण ठंड को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी बढ़ा दी गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने की वजह से यूपी के अधिकांश जिले कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप है. कई जिलों में कड़ाके की ठंड है तो वहीं कोहरे का प्रकोप भी लोग झेल रहे हैं। सीबीएसई बोर्ड,आईसीएसई बोर्ड और परिषदीय समेत सभी बोर्डों के स्कूल बंद रहेंगे। कई जिलों में जिलाधिकारियों ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। बुधवार को कानपुर समेत कई जिलों में स्कूलों को 20 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जिलाधिकारियों ने जारी कर दिया।

Winter Vacation In Prayagraj

प्रयागराज में ठंड, शीतलहर और कोहरे के प्रकोप के कारण सभी स्‍कूलों में 20 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसके बाद 21 जनवरी को रविवार के कारण अवकाश रहेगा। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के चलते पूरे प्रदेश में अवकाश रहेगा।बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने आदेश जारी किया है। अब स्‍कूल 23 जनवरी को खुल सकेंगे।

बरेली में विंटर वेकेशन

बरेली में डीएम के निर्देश पर कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों में अवकाश बढ़ा दिया गया है। बीएसए ने बुधवार शाम यह आदेश जारी किया। कड़ाके की ठंड के चलते पहले से ही स्कूलों में अवकाश चल रहा है। बुधवार को गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर छुट्टी रही। अब सर्दी के चलते 18 व 19 जनवरी को भी अवकाश रहेगा।

सोनभद्र, बलिया, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, मिर्जापुर और जौनपुर में भी 20 जनवरी तक स्कूलों को बंद कर दिया गया है। 21 को रविवार और 22 को राममंदिर उद्घाटन के अवसर पर पहले से स्कूलों में छुट्टी है। ऐसे में अगर मौसम ठीक रहा तो स्कूल अब 23 जनवरी से ही खुल सकेंगे।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article