UP Post Matric Scholarship 2024: उत्तर प्रदेश में छात्रों के लिए खुशखबरी है। यूपी में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस साल पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वो UP Scholarship Scheme की ऑफिशियल वेबसाइट- scholarship.up.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बता दें कि इसके लिए उत्तर प्रदेश सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
UP Post Matric Scholarship के लिए जरूरी तारीखें
- पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 1 जुलाई 2024
- पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख- 20 दिसंबर 2024
- एप्लीकेशन फॉर्म में पूरी तरह आवेदन करने की आखिरी तारीख- 31 दिसंबर 2024
- एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन की तारीख- 9 जनवरी से 5 फरवरी 2025 तक
- कॉलेज में हार्ड कॉपी जमा करने की आखिरी तारीख- 1 जनवरी 2025
UP Scholarship 2024 के लिए कैसे करें अप्लाई?
- इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- scholarship.up.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर जाते ही LATEST NEWS पर क्लिक करें।
- अब UP Scholarship Scheme 2024-25 Application के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर Registration के लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट लेकर जरूर रख लें।
इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
- Last Qualifying Exam Mark Sheet
- Cast Certificate
- Income Certificate
- Bank Passbook
- Fee Receipt Number
- Annual Non Refundable Amount
- Enrollment Number
- Aadhar Card Number
- Latest Passport Size Scan Photo
फ्री में आवेदन का मौका
इस स्कॉलरशिप स्कीम में आवेदन करने के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों को कोई भी फिस देने की जरूरत नहीं है। सभी के लिए मुफ्त आवेदन का मौका दिया गया है। फिलहाल स्कॉलरशिप के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है स्कॉलरशिप की राशि के बारे में नहीं बताया गया है।
