एजुकेशन

UP Polytechnic Result 2023: जारी हुए यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा के नतीजे, jeecup.admissions.nic.in से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Aug 17, 2023, 01:43 PM IST

UP Polytechnic Result 2023 Link: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार अब jeecup.admissions.nic.in पर नीचे दिए गए डायरेक्ट लिं​क से नतीजे देख सकते हैं।

Image

यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा नतीजे 2023 (image - canva)

UP Polytechnic Result 2023 Link: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने आखिरकार उन सभी का इंतजार खत्म कर दिया जो राज्य की पॉलिटेक्निक परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, UP Polytechnic Result 2023 की घोषणा आज 17 अगस्त को की गई, उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) के नतीजों को jeecup.admissions.nic.in के अलावा नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी चेक व डाउनलोड किया जा सकता है।

नतीजों से पहले, जेईईसीयूपी ने परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की थी और 100 रुपये के हिसाब से आपत्तियां उठाने का मौका दिया था। शुल्क के भुगतान पर 11 अगस्त तक उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित कीं, इसके बाद आज रिजल्ट जारी कर दिया गया।

यूपी पॉलिटेक्निक रैंक कार्ड डाउनलोड करने का क्या है तरीका

  • सबसे पहले jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर सबसे नीचे दाएं तरफ आएं, देखें यहां CANDIDATE ACTIVITY BOARD के नीचे रिजल्ट लिंक दिया गया है।
  • इस पर क्लिक करते ही यह जानकारी मांगेगा
Examination

Application Number

Password

Security Pin (case sensitive)

Security Pin

सब कुछ भरकर साइन इन करें, और रिजल्ट देखें।

यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा तिथि

यूपीजेईई पॉलिटेक्निक 2023 प्रवेश परीक्षा 2, 3, 4, 5 और 5 अगस्त को तीन पालियों में आयोजित की गई थी - सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक, दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक और शाम 4 बजे से शाम 6:30 बजे तक।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article