एजुकेशन

UP Police SI Vacancy 2025: यूपी पुलिस एसआई के पदों पर आवेदन के लिए डिग्री नहीं है जरूरी, बोर्ड ने दी बड़ी राहत

UP Police SI Vacancy 2025, UP Police SI Recruitment 2025: यूपी पुलिस एसआई भर्ती के 4543 पदों पर आवेदन करने के लिए जिन उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री नहीं है वो प्रोविजल डिग्री अपलोड कर (UP Police SI Vacancy 2025) सकते हैं। वहीं जिन अभ्यर्थियों के पास प्रोविजनल डिग्री भी नहीं है वो मार्कशीट अपलोड कर (UP Police SI Recruitment) सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Image

UP Police SI Vacancy 2025: सब इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन के लिए डिग्री नहीं है जरूरी, जानें जरूरी जानकारी

UP Police SI Vacancy 2025, UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती के लिए बड़ी राहत (UP Police SI Vacancy 2025) दी है। बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि जिन अभ्यर्थियों के पास डिग्री नहीं है वो औपबन्धिक यानी प्रोविजनल स्नातक डिग्री अपलोड कर (UP Police SI Recruitment) सकते हैं। वहीं जिनके पास प्रोविजनल डिग्री नहीं है वो थर्ड ईयर की मारकशीट सबमिट कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण के समय स्नातक की मार्कशीट के साथ डिग्री अपलोड करना अनिवार्य होगा।

UP Police SI Vacancy 2025: ग्रेजुएशन की डिग्री नहीं है अनिवार्य

बता दें इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने आवेदन के दौरान डिग्री व मार्कशीट दोनों अपलोड करना अनिवार्य किया था। ओरिजिनल डिग्री ना होने के कारण अभ्यर्थी अपना आवेदन नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में अब अभ्यर्थियों की यह टेंशन भी दूर हो गई है। यहां आप जान सकत हैं कि यूपी पुलिस एसआई के पदों पर आवेदन करने के लिए कौन कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी हैं और कैसे आवेदन करें।

UP Police SI Documets Required: कौन कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन की डिग्री (यदि है तो)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • एक्स सर्विसमैन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राप
  • हस्ताक्षर

यह सभी दस्तावेज अभ्यर्थियों को निर्धारित केबी में स्कैन कर अपलोड करना होगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

UP Police SI Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले UPPBPB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर UPPBPB UP Police SI Recruitment 2025 Apply Online लिंक परह क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण सख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  7. आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  8. नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

UP Police SI Qualification And AGe Limit: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

यूपी पुलिस एसआई के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article